Sunday, February 16, 2025
More

    68वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ की वैशाली ने जीता कांस्य पदक

    लखनऊ। 11 से 17 दिसंबर 2024 तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में लखनऊ की 14 वर्षीय वैशाली ने बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वैशाली, जो जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं, उत्तर प्रदेश से इस प्रतियोगिता में चयनित एकमात्र प्रतिभागी थीं।

    अपने शानदार प्रदर्शन से वैशाली ने न केवल लखनऊ बल्कि पूरे प्रदेश, मंडल और जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular