खनन माफियाओं पर सख्त कार्यवाही कर उपभोक्ताओं को मिलेगा उचित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उप खनिज

लखनऊ। उप खनिजों के खनन पर संकट पैदा करने वालों माफियाओं पर भी सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। उपभोक्ताओं को उचित दरों पर पर्याप्त मात्रा में उप खनिजों (बालू, मोरंग आदि) की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जायेगी।

यह भी पड़े- युवाओं को नशे का लती बना रहा तस्कर 7 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार

खनन निदेशक डा० रोशन जैकब ने कहा कि सोनभद्र का सघन दौर कर खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया है । उन्होंने सोनभद्र में ट्रान्सपोर्टर ,खनन व्यवसायियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापक दिशा-निर्देश दिए हैं। कहा कि किसी को भी किसी भी दशा में किसी प्रकार का संरक्षण नहीं दिया जायेगा। उन्होंने ओवरलोडिंग व अन्य विन्दुओं पर पट्टेदारों पर भी जिम्मेदारी फिक्स की है।

Back to top button