Saturday, February 28, 2026
More

    मलिहाबाद में आयोजित रोजगार मेले 10 कम्पनियॉ विभिन्न पदो के लिए करेगी अभ्यर्थियों का चयन

    लखनऊ। सहायक निदेशक(सेवा0) ने बताया कि युवाओं व युवतियों को रोजगार या स्वरोेजगार से जोड़कर आत्म निर्भर भारत” अभियान को सफल बनाना तथा “हर हाथ को काम” सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है।

    आगामी वित्तीय वर्ष- 2023-24 में उत्तर प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में रोजगार मेला सम्पन्न कराने हेतु निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत आने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,मलिहाबाद स्थित रहीमाबाद परिसर में आगामी 11 जुलाई को प्रातः 10ः00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 10 कम्पनियॉ  विभिन्न पदो के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
    मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें। इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है। मेले में प्रतिभाग हेतु अभ्यर्थियों को कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular