Friday, March 21, 2025
More

    ट्रक व आटोरिक्शा की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, कई घायल 

    हरदोई। जिले में बुधवार को एक ट्रक और आटोरिक्शा की जोरदार टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

    पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास आज सुबह एक ट्रक ने आटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो बच्चों सहित 10 की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है।

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular