कॅरियर क्लब की जीत में अपूर्व मेहरोत्रा का आतिशी शतक

 

  • तृतीय राजेश सिंह स्मारक टी-20 नाइट कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अपूर्व मेहरोत्रा (100) के आतिशी शतक से कॅरियर क्लब ने तृतीय राजेश सिंह स्मारक टी-20 नाइट कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट में आर एंड एस क्लब को 67 रन से हराया।

कॅरियर क्रिकेट स्टेडियम पर कॅरियर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 207 रन का स्कोर बनाया। अपूर्व ने मात्र 49 गेंदों पर 8 चौके व 5 छक्के से 100 रन का योगदान किया। उनके अलावा अफसर सिद्दीकी (32) व विशाल जोशी (27) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

एचसीएल की 10 विकेट से जीत, केविएस ने भी जीता मुकाबला

आर एंड एस से शारिक को दो विकेट मिले। जवाब में आर एंड एस क्लब 8 विकेट पर 140 रन ही बना सका। प्रवेश मिश्रा (32), जानू राजपूत (नाबाद 22) व संदीप रावत (18) ही टिक कर खेल सके। कॅरियर क्लब से अजय द्विवेदी व एहसन को दो-दो विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button