Thursday, October 23, 2025
More

    जदयू नेत्री निकिता तिवारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर शहर भर में लगवाया पोस्टर

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 मार्च यानी शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर बधाई देते सैकड़ों पोस्टर्स रातोंरात शहर भर में लगवाए गए हैं, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

    दरअसल, नीतीश कुमार के लिए यह पोस्टर लगवाया है जदयू नेत्री निकिता तिवारी ने। निकिता अभी जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हैं।

    मूलरूप से बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियावां प्रखण्ड निवासी निकिता तिवारी समाजसेवा से जुड़ी रही हैं और हाल ही में जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ में बतौर प्रदेश महासचिव जॉइन की हैं।

    निकिता का कहना है कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार हमेशा जनता के लिए ही सोचते रहे हैं। उनके दिल में राज्य की महिलाओं के लिए जो इज्जत है, वह उनके द्वारा किए जा रहे विभिन्न योजनाओं से दिखता है। उनके प्रति विश्वास का ही परिणाम है कि राज्य की महिलाएं अब अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं।

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर शहर भर में लगे पोस्टर को लेकर जदयू नेत्री निकिता तिवारी का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री के लिए यह तो कुछ भी नहीं है। वो जिस तरह से दिन रात राज्य की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं, हम तमाम नेता व जनता जनार्दन का फर्ज बनता है कि उनके जन्मदिवस को शानदार तरीके से सेलेब्रेट करें।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular