Sunday, February 16, 2025
More

    प्रवीण गर्ग बने एशिया वोवीनाम फेडरेशन के महासचिव

    बाली, इंडोनेशिया।पांचवीं एशियाई वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के दौरान हुए चुनाव में प्रवीण गर्ग को 2024-2028 के कार्यकाल के लिए एशिया वोवीनाम फेडरेशन का महासचिव चुना गया। ईरान के मोहम्मद नूही अध्यक्ष और वियतनाम के ग्यून बिन दिन्ह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट बने।जबकि नयूमन यमाधिपुत्रा, विष्णु सहाय और पैंग सुनचुन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    फेडरेशन ने 2026 एशियन गेम्स में वोवीनाम को शामिल करने के प्रयास तेज़ करने और 8वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में बाली में आयोजित करने की घोषणा की। प्रवीण गर्ग ने नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

    वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के अध्यक्ष वियतनाम से मय हूं टिन, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और यूरोप फेडरेशन अध्यक्ष मैकवह फ्लोरीन, वर्ल्ड फेडरेशन महासचिव अल्जीरिया से मोहम्मद दाउज चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

    मय हूं टिन ने बताया कि खेल को जापान में 2026 में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया की अन्य प्रतियोगिताओं में शामिल किए जाने के लिए फेडरेशन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्योंकि वोवीनाम इससे पूर्व भी ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया के तत्वाधान में आयोजित एशियाई इंडोर गेम्स और एशियाई बीच गेम्स मे सम्मिलित रह चुका है।

    एग्जीक्यूटिव बोर्ड द्वारा इंडोनेशिया अध्यक्ष यामाहाधिपुत्रा से आगामी आठवीं वर्ल्ड वोवीनाम चैंपियनशिप का आयोजन अगले वर्ष बाली में 5 से 10 अगस्त के बीच कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

    वियतनाम, कंबोडिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, अर्जेंटीना, फिलिपींस, लॉओस, फिलीपींस म्यांमार और नेपाल आदि देशों के जनप्रतिनिधियों ने भी खेल के प्रचार प्रसार के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किये।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular