ताज़ा खबर सीजन-2 27 सितंबर को रिलीज होगी डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर

मुंबई।बीबी की वाइन्‍स प्रोडक्‍शंस के बैनर तले बनी रोहित राज और भुवन बम द्वारा निर्मित सीरीज ताज़ा खबर सीजन 2 27 सितंबर से डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर शुरू होगी। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बम के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्‍पा शुक्‍ला, प्रथमेश परब, नित्‍या माथुर आदि की महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं हैं।

यह भी पड़े-एक्सीडेंट में ख़राब हुए चेहरे को मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया सही
वसंत गावडे की भूमिका निभा रहे सेंसेशनल कंटेन्‍ट क्रियेटर, अभिनेता और निर्माता भुवन बम ने कहा, ‘ताज़ा खबर सिर्फ एक सीरीज नहीं है, इसमें मेरी जिन्‍दगी की तस्‍वीर है। वस्‍या का किरदार मैंने आसानी से निभाया, क्‍योंकि कहानी के ज्‍यादातर हिस्‍सों में वह मेरा आईना है। सितारों तक पहुंचने की महत्‍वाकांक्षा और बेहतर जिन्‍दगी जीने तथा अपने परिवार की पूरी मदद करने का उत्‍साह मेरे ही सपनों की तरह है।

यह भी पड़े-कई बार जेल जा चुके चोर ही दे रहे थे चोरी की वारदातों को अंजाम
निर्माता रोहित राज ने कहा, हमारे काम को मिले इतने प्‍यार से हम बहुत खुश हैं। मैंने ताज़ा खबर को हमेशा फर्श से अर्श तक के सफर के तौर पर देखा है, लेकिन इस सफर में एक ट्विस्‍ट और मुंबई वाला तड़का है। एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में ताज़ा खबर के लिये हमारी सोच रोजमर्रा की आम जिन्‍दगी के अनुभव समझाते हुए उन पर पैना नजरिया देने की थी। एक्‍टर के तौर पर ताज़ा खबर में भुवन का सफर देखना बेहतरीन रहा और यहाँ से वह ऊँचाई पर ही जाएंगे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button