विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे प्रथम 

Manoj Kumar Yadav

लखनऊ। मंगलवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक मोहनलालगंज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनुवासांड के प्रधानाध्यापक राकेश यादव के मुताबिक राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक मोहनलालगंज में आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्षेत्र के 50 विद्यालयों के 150 छात्रों में प्रतिभाग किया। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8 की महक व श्याम और कक्षा 7 के हिमांशु ने विज्ञान की अध्यापिका शालिनी चतुर्वेदी के सहयोग और अपनी मेहनत से उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह, ए आर पी महेंद्र, नृपेंद्र, सर्वेश शुक्ला, सुमन और पिंकी मेहरोलिया ने पुरस्कार रूप में मेडल पुरस्कार धनराशि और ट्राफी प्रदान की जिसे पाकर वो बहुत खुश हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button