लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने शनिवार को पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 300 में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और विकसित भारत के लिये इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया।
यह भी पड़े-कक्षा 9 और 11 के अभ्यर्थियों के पंजीकरण शुल्क और ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियों में संसोधन
पात्रों को लाभकारी योजनाओं का लाभ
नगर विकास मंत्री ने सदस्यता अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने तथा उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्रों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।
यह भी पड़े- मुकुल सिंघल बने राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के नए चेयरमैन
नगर विकास मंत्री ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने का बहुत ही आसान तरीक़ा है। बीजेपी का सदस्य बनने या बनाने के लिए 8800002024 नंबर पर मिस्ड काल करे, या फिर रेफ़रल कोड 8929127971 अथवा VASZWQ भर कर भाजपा की सदस्यता कोई भी व्यक्ति हासिल कर सकता है। सदस्यता अभियान में अंजनी श्रीवास्तव, विजय भुर्जी, सत्येन्द्र सिंह,पुरुषोत्तम पुरी, राजन मिश्रा,रजनी गुप्ता, हरिशंकर शर्मा, विनोद राजपूत, श्रवण गुप्ता और बड़ी संख्या में माताओं-बहनों के साथ क्षेत्रीय निवासी और समर्थकों की सराहनीय उपस्थिति रही।