मुख्यमंत्री की पहल पर छूटे कैदी के परिजनों ने बांटी खुशियां

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जेल से छूटे बुलंदशहर के कैदी के परिजनों ने  कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति के सरकारी आवास पर भेंट कर धन्यवाद दिया। बुलंदशहर निवासी निरंकार शर्मा कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुए थे। परिजनों ने बताया की पिता के उम्रकैद  की सजा काटने के कारण बेटियों की शादी नहीं हो रही थी। जिसके बाद परिवार के लोगों ने जेल मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पिता को छुड़वाने की गुहार लगाई थी।
जिसके बाद जेल मंत्री के प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैदी की सजा माफ कर दी थी । जिसके बाद पिता को बेटियों की शादी के लिए जेल से रिहा कर दिया गया था। बुलंदशहर के रामनगर क्षेत्र के रहने वाले निरंकार शर्मा को पर गढ़मुक्तेश्वर में एक हत्या  के मामले में 2006 में उनको उम्र कैद की सजा हो गई। जो जिला जेल बुलंदशहर में बंद थे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button