Saturday, January 18, 2025
More

    लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने रामकथा को दर्शा कर जीता दिल

    “ईट राइट मेला लखनऊ कार्निवाल” में हुई मनभावन प्रस्तुति

       निगोहां । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से 12 से 18 दिसम्बर तक गोमती नगर के गोमती रिवर फ्रंट में आयोजित भव्य “ईट राइट मेला लखनऊ कार्निवाल” के गुरुवार 16 दिसम्बर को लोकप्रिय बाल कलाकार अंशिका त्यागी ने राम पर केन्द्रित कथक और लोक नृत्यों पर आधारित मनभावन नृत्य प्रस्तुति दे कर प्रशंसा हासिल की।
    अंशिका त्यागी ने “हम कथा सुनाते राम शक्ल गुणधाम की ये रामायण है पुण्य कथा श्री राम की” से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की। उस क्रम में उन्होंने लंका में दुखी सीता की व्यथा को “पल पल है भारी वो विपदा है आई, मोहे बचाने अब आओ रघुराई” गीत पर भाव नृत्य कर पेश किया। रावण के अंत के बाद अवध लौटने के उत्साह को, अंशिका ने “सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं” पर सुंदर नृत्य कर दर्शाया। उन्होंने इस क्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकप्रिय गीत “सईया मिले लड़कईया” से शाम को परवान चढ़ाया।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular