प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ प्रशान्त कुमार ने की मुलाकात

लखनऊ। उ0प्र0 संवर्ग (2022 बैच) के 14 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों द्वारा पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने पुलिस मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की।  
बताते चले की उक्त प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली से भिज्ञ होने एवं डीब्रीफिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय में भेंटवार्ता हेतु आगमन किये। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित विभिन्न इकाईयों यथा कानून व्यवस्था, प्रशिक्षण निदेशालय, सोशल मीडिया सेंटर तथा यूपी-112 मुख्यालय एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/1090 में भ्रमण कर वरिष्ठ अधिकारियों व स्टाफ के साथ पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप प्रतिभाग किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने भेंटवार्ता के दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रूल्स एण्ड मैनुअल, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण निदेशालय, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था एवं अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button