लखनऊ। भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में “भगवान बिरसा मुंडा” को स्मरण कर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।
यह भी पड़े- अशोक कुमार वर्मा बने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक
आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति की अमूल्य विरासत और धरोहर को संजोने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अतुलनीय योगदान प्रदान करने वाले तथा झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पड़े-उत्तर रेलवे ने किया कुम्भ मेला पर आधारित कार्यशाला का आयोजन
झारखंड की मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले भगवान् बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को हुआ था। उन्होंने स्वाभिमान की रक्षा हेतु अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की थी। जिनकी 150 वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरूआत है। जिसपर 15 नवंबर 2024 से जनजातीय गौरव दिवस का उत्सव और बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती नवंबर, 2025 तक मनाई जाएगी।
यह भी पड़े- उत्तर रेलवे ने भव्य आयोजन कर मनाया आजादी का राष्ट्रीय महापर्व
इस दिवस विशेष के अनुपालन में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान में इस दिन को अत्यंत प्रसन्नता एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थानके अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्लवन किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुप्ष्पांजली अर्पित की इसके उपरांत श्री त्रिपाठी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा किये गए महान कार्यों की बात करते हुए उनको सादर नमन किया तथा सभी लोगों से उनके बताये गए सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात कही। इस अवसर पर संकाय सदस्य, परिवीक्षाधीन अधिकारीगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे |