वाराणसी स्टेशन रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा पुरस्कार हेतु चयनित

लखनऊ।  वाराणसी स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। राजभाषा हिंदी के प्रयोग प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘क’ ‘ख’ व ‘ग’ क्षेत्रों में स्थित रेल मुख्यालयों, उत्पादन इकाइयों, मंडलों, स्टेशनों, कारखानों, उपक्रमों तथा केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों आदि में हिंदी का सर्वाधिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर रेलमंत्री राजभाषा शील्ड/ ट्रॉ़फी तथा चल वैजयंती पुरस्कार योजना लागू है। इस योजना के अंतर्गत हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित संस्थान को रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा साथ में 14 हजार रूपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे रेखा शर्मा ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2020 के दौरान हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में रेलमंत्री राजभाषा शील्ड तथा 14 हजार रूपए का  नकद पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button