Wednesday, August 20, 2025
More

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने संशोधित कैलेंडर किया जारी, मार्च से सितंबर 2026 तक होंगी 44 भर्ती परीक्षाएं

    जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इसमें परीक्षाओं की संभावित तिथियों के साथ-साथ परिणाम घोषित होने की अनुमानित तारीखें भी शामिल हैं। यह कैलेंडर शुक्रवार दोपहर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया।

    मार्च 2025 से सितंबर 2026 तक होंगी 44 भर्ती परीक्षाएं

    बोर्ड के अनुसार, 2025 में मार्च से दिसंबर तक 35 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 2026 में 9 परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित किया गया है। संशोधित कैलेंडर के तहत, शीघ्र लिपिक और निजी सहायक ग्रेड सेकेंड भर्ती परीक्षा 19 से 23 मार्च के बीच आयोजित होगी, जिसका परिणाम 20 जून 2025 को जारी किया जाएगा। इसके अलावा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल को होगी और इसका परिणाम 12 नवंबर को घोषित किया जाएगा। वहीं, पटवारी भर्ती परीक्षा 11 मई को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम 11 अगस्त को जारी होगा।

    बोर्ड के सचिव डॉ. भागचंद बधाल ने बताया कि सरकार द्वारा घोषित नई भर्तियों के मद्देनजर यह संशोधित कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें परीक्षा की तारीखों के साथ यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा लिखित, कंप्यूटर या टैबलेट आधारित मोड में आयोजित होगी।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular