Thursday, May 1, 2025
More

    पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में समोशरण विधान और जन्म जयंती कार्यक्रम संपन्न

    लखनऊ। सआदतगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में समोशरण विधान और क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महा
    राज की जन्म जयंती कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। बताते चलें कि समोशरण विधान तीन दिन पहले क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महाराज के सानिध्य में शुरू किया गया था।

     

    इस दौरान सआदतगंज जैन समाज धर्म प्रेमी बंधुओं ने बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया। जिसका समापन शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व और आहुतियो के बीच कराया गया। जिसके बाद क्षुल्लक रत्न श्री 105 विगुण सागर महाराज का धूमधाम से 49 वां जन्म जयंती समारोह कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पन्ने जैन,नीरज जैन, जागेश जैन,कमल चंद जैन, गंभीर चंद जैन समेत अन्य लोगों ने किया। वही आलमनगर के जैन तेल मिल कारोबारी अमरीश जैन ने धर्म प्रेमी बंधुओं के लिए भोजन की व्यवस्था का कार्यक्रम किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular