Thursday, May 1, 2025
More

    लगातार 14वीं बार सुरेश कुमार यादव बने अध्यक्ष व अमित वर्मा महामंत्री 

    • उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

    लगातार 14वीं बार सुरेश कुमार यादव को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि अमित वर्मा महामंत्री चुने गए। राम सजीविन और क्यू. ए. रिजवी को उपाध्यक्ष, वहीं राम समुझ और जय सिंह को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अलावा, रमेश चंद्र यादव को संगठन मंत्री, ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रचार मंत्री, मो. हनीफ को कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार सहाय को कार्यालय मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में शहजाद उद्दीन, सुजीत कुमार शर्मा, राम दयाल और दिनेश कुमार को बतौर सदस्य शामिल किया गया।

    अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई और एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख मांगें शामिल हैं।

    1. कर्मचारियों के लिए 7% महंगाई भत्ते में तत्काल वृद्धि की जाए।
    2. 7 दिसंबर 2010 को विनियमितीकरण से वंचित डाटा एंट्री ऑपरेटरों को शासनादेश के अनुरूप विनियमित किया जाए।
    3. डिप्लोमा धारकों को लोक निर्माण विभाग की भांति 5% लाभ देते हुए अवर अभियंता के पद पर प्रोन्नत किया जाए।
    4. निगम में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार न पड़े।
    5. प्रतिनियुक्ति पर आए अवर अभियंताओं को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए और उनकी जगह डिप्लोमा धारकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाए।
    6. समूह-घ के कर्मचारियों को 5 वर्ष की सेवा के बाद 15% प्रोन्नति का लाभ दिया जाए।

    महामंत्री अमित वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्राथमिकता देना होगा। अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित मांगों को लेकर उच्च स्तर पर वार्ता की जाएगी और जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular