Sunday, February 16, 2025
More

    सूर्यपाल गंगवार सचिव मुख्यमंत्री, विशाखजी बने लखनऊ के नए डीएम

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। शुक्रवार को जारी इस आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी और विभागों के प्रमुखों की जिम्मेदारी बदली गई है। वही लखनऊ के डीएम सुर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है जबकि अलीगढ़ के डीएम विशाखजी को लखनऊ का डीएम बनाया गया है ।

    प्रमुख तबादले और नियुक्तियां

    • सेल्वा कुमारी जे.: सचिव, नियोजन एवं महानिदेशक।
    • नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय: राजस्व परिषद के सदस्य।
    • रितु महेश्वरी: सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
    • ऋषिकेश भास्कर यशोद: मंडलायुक्त, मेरठ।
    • शैलेंद्र कुमार सिंह: मंडलायुक्त, आगरा।
    • चंद्र प्रकाश सिंह: जिलाधिकारी, मथुरा।
    • आईएएस श्रुति: जिलाधिकारी, बुलंदशहर।
    • चैत्रा वी.: महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल।
    • संगीता सिंह: मंडलायुक्त, अलीगढ़।
    • अर्चना वर्मा: मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना।

    महत्वपूर्ण जिलों में नई नियुक्तियां

    • सूर्यपाल गंगवार: सचिव, मुख्यमंत्री (पूर्व में डीएम, लखनऊ)।
    • विशाख जी.: जिलाधिकारी, लखनऊ।
    • संजीव रंजन: जिलाधिकारी, अलीगढ़।
    • शिव सहाय अवस्थी: जिलाधिकारी, प्रतापगढ़।
    • अंकित कुमार अग्रवाल: निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण।
    • जसजीत कौर: जिलाधिकारी, बिजनौर।
    • राकेश कुमार सिंह: सचिव, मुख्यमंत्री।
    • जितेंद्र प्रताप सिंह: जिलाधिकारी, कानपुर नगर।
    • अस्मिता लाल: जिलाधिकारी, बागपत।
    • दीपक मीणा: जिलाधिकारी, गाजियाबाद।
    • विजय कुमार सिंह: जिलाधिकारी, मेरठ।
    • आशुतोष कुमार द्विवेदी: जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद।
    • शशांक त्रिपाठी: जिलाधिकारी, बाराबंकी।
    • कृतिका ज्योत्सना: विशेष सचिव, राजस्व विभाग।
    • कुमार हर्ष: जिलाधिकारी, सुल्तानपुर।

    राज्य सरकार ने इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को तत्परता और ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular