Sunday, February 16, 2025
More

    क्रिसमस की तैयारियां पूरी, आज रात मनाया जाएगा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

    रिपोर्ट – राजीव जैन

    लखन।शहर में क्रिसमस त्योहार को लेकर गिरजाघरों में सजावट और भक्तों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गईं है।सत्य, प्रेम, करुणा और दया के प्रतीक प्रभु यीशु के जन्म को मनाने के लिए सेंट जोसेफ कैथेड्रल समेत सभी प्रमुख चर्चों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    सेंट जोसेफ कैथेड्रल, हजरतगंज में रात 10:30 बजे से क्रिसमस कैरल गायन और पवित्र मिस्सा शुरू होगा। मध्यरात्रि 12 बजे प्रभु यीशु के प्रतीक को चरनी में रखा जाएगा। चर्च के चांसलर, डॉ. डोनाल्ड डिसूजा ने बताया कि आयोजन में लखनऊ के धर्माध्यक्ष जेराल्ड जॉन मथायस शामिल होंगे।

    लालबाग के एपीफेनी चर्च में भी रात 11 बजे से विशेष प्रार्थना होगी। कोविड-19 के चलते केवल 100 लोगों को एक बार में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य चर्च जैसे सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च और एसेंबली ऑफ गॉड चर्च में भी मध्यरात्रि प्रार्थना होगी।

    बाजारों में रौनक चरम पर
    क्रिसमस को लेकर बाजारों में उत्साह चरम पर है। प्लम केक, रेड वेलवेट केक और नट्स केक की बिक्री ने रिकॉर्ड बना लिया है। गिफ्ट पैक्स में चॉकलेट, ड्राईफ्रूट और पेस्ट्री की भारी मांग देखी जा रही है। क्रिसमस ट्री और घर सजाने के सामान भी खूब बिक रहे हैं।

    सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व
    लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब में चर्चों की खास पहचान है। कैथेड्रल और अन्य चर्चों को रोशनी, क्रिसमस स्टार्स और झांकियों से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर शहरवासियों में उत्साह है।

    25 दिसंबर को सुबह से विभिन्न चर्चों में चरणबद्ध तरीके से प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। घरों में भी उत्सव का माहौल है, जहां लोग सैंटा क्लॉज और सजावट के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular