Wednesday, August 20, 2025
More

    देश के अत्याधुनिक स्टेशनों में शामिल होगा अयोध्या

    लखनऊ। अयोध्या एवं कैंट के स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने के लिए मंडल रेल प्रबंधक ने चल रहे कार्य का गहन निरीक्षण किया। प्रबंधक ने  राइट्स के अधिकारियों के साथ स्टेशन पुनर्विकास की डीपीआर पर विचार मंथन किया।

    यह भी पड़े 

    पुलिस उपाधीक्षक हृषिकेश ने शाहजहाँपुर स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे के अत्यंत महत्वपूर्ण स्टेशन अयोध्या एवं कैंट स्टेशनों की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों, श्रृद्धालुओं तथा पर्यटकों का अयोध्या में आवागमन होता है।

    इन यात्रियों को उच्चकोटि की यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा यात्रियों की सुगम, संरक्षित और सुरक्षित यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए इस स्टेशनो पर अनेक विकास कार्य एवं बृहद रेल परियोजनाएं वर्तमान में प्रगति पर हैं।

    यह भी पड़े 

    दुर्लभ एवं विलुप्ति संस्कृतियों को सवारने में लगे लोगो को मिलेगा पांच लाख का अनुदान

    समस्त विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा का मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ आगमन हुआ।  निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन एवं परिसर का गहनता से अवलोकन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग भवन का निरीक्षण किया।

    उन्होंने अयोध्या स्टेशन पर नए भवन में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस  कार्यालयों के आबंटन हेतु स्थलों का भी मुआयना किया। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था RITES के अधिकारियों के साथ द्वितीय प्रवेश द्वार पर होने वाले फेज 2 के निर्माण के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की I

    यह भी पड़े 

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स खेल की दुनिया को बदल कर रख देगा : अर्जुन

    उल्लेखनीय है कि अयोध्या स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। जिसके तहत और अधिक यात्री सुविधायें बढ़ाई जायेंगी।

    उन्होंने आचार्य नरेन्द्रदेव नगर को हाल्ट स्टेशन के रूप में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के विषय में संबंधितों को आवश्यक निर्देश पारित किये।

    यह भी पड़े 

    महाकुंभ की तैयारियों जोर-शोर से शरू,जल्दी जारी होगी थीम और लोगो

    उन्होंने अयोध्या कैंट स्टेशन पर गुड्स शेड, कोचिंग डिपो एवं निर्माणाधीन वाशिंग लाइन स्थल का निरीक्षण किया।

    आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य परियोजना प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह यादव, सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular