पुलिस उपाधीक्षक हृषिकेश ने शाहजहाँपुर स्टेशन की सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव ने जीआरपी थाना शाहजहाँपुर का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और ट्रेन में स्कॉर्ट व सुरक्षा को लेकर समस्त कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। 
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे लखनऊ हृषिकेश यादव ने अर्धवार्षिक निरीक्षण कर  थाने में पंजीकृत अभियोगो में विवेचकों द्वारा की जा रही लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान लम्बित आंशिक विवेचनाऐं, थानों में मालों के निस्तारण, थाने पर प्राप्त एनबीड्ब्लू, वारण्ट तामीला व थाने/महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो की जांच/निस्तारण आदि बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
थाने पर मौजूद अभिलेखों आदि का अवलोकन कर मालखाना, शस्त्रागार, भोजनालय व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करने के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपाधीक्षक महोदय द्वारा ट्रेन में स्कॉर्ट व सुरक्षा को लेकर समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ मीटिंग भी की गई।
सभी की समस्याओं को सुना गया व समस्याओं का निस्तारण भी किया गया,  प्लेटफॉर्म, वेटिंग हाल,ओवरब्रीज पर चेकिंग/भ्रमण कर पुलिस कर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button