व्यापारी नेता कमल अग्रवाल का भूतनाथ मार्केट में अभिनंदन

लखनऊ। व्यापारियों ने भूतनाथ मार्केट को अतिक्रमण से बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले व्यापारी नेता कमल अग्रवाल का फूल मालाओं से तथा अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।मनोज अग्रवाल महामंत्री ,भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल ने बताया की व्यापारी नेता कमल अग्रवाल पिछले काफी समय से भूतनाथ मार्केट में दबंगों द्वारा सड़कों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं जिससे नाराज होकर उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला भी किया था तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की भी साजिश रची थी इस अवसर पर  भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज अग्रवाल ,उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, सौरभ अरोड़ा अमित राजपूत, मोहम्मद उबैद ,प्रमोद बंसल ,भूतनाथ मंदिर मार्केट के अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों मौजूद रहे।

झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश

भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी एवं एडीसीपी उत्तरी, एसीपी गाजीपुर एवं थानाध्यक्ष गाजीपुर का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस लड़ाई में साथ देने में  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित अन्य सभी संगठनों के सभी व्यापारी नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर व्यापारियों के स्वागत से अभिभूत होते हुए  भूतनाथ आदर्श व्यापार के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयास करता रहूंगा। सत्य की विजय होती है भूतनाथ मार्केट को बचाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। स्वागत करने वालों में भूतनाथ के प्रमुख व्यापारी विनय अग्रवाल नितेश अग्रवाल आकाश शुक्ला बिलाल अहमद  शिवहरे अशोक शर्मा पवन बंसल सीनू अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी थे

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button