मनोरंजन Archives - Morningpoint

बेटर हाफ्स क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया दशहरा,बांटी त्योहार की खुशियां
रिपोर्ट – सिद्धार्थ जैन

जयपुर। बेटर हाफ्स क्लब की ओर से दुलार फाउंडेशन के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए विशेष दशहरा मेले का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा।

मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों और फूड बॉक्स का वितरण किया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए टैटू आर्टिस्ट और मैजिशियन को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपनी कला से बच्चों का खूब मनोरंजन किया। इसके साथ ही बच्चों को आइसक्रीम खिलाई गई तथा उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशनरी सामग्री और पानी की बोतलें भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम का आयोजन बेटर हाफ्स क्लब की संस्थापक आयुषी गोधा और कृति जैन ने क्लब के सदस्यों के सहयोग से किया। क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बच्चों के लिए इस दिन को खास और यादगार बनाने में योगदान दिया।

बेटर हाफ्स क्लब की यह पहल सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का उदाहरण बनी। आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनकी खुशी कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

The post बेटर हाफ्स क्लब ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया दशहरा,बांटी त्योहार की खुशियां appeared first on Morningpoint.

‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की सोच क्या थी? अमित त्रिवेदी ने खोला राज़
मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो ‘ये फितूर तेरा’ का म्यूज़िक वीडियो रिलीज़ हो गया है और इसके साथ आया है मज़ेदार ट्रैक ‘फील बनाते हैं’, जिसका हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं, फील बनाते हैं’ हर किसी की जुबान पर चढ़ता जा रहा है। यह गाना इतना फ्रेश, फन और यूथफुल है कि इसकी लाइनें आज की जेन ज़ी की रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा लगती हैं।

नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक कंपोज़र अमित त्रिवेदी ने हाल ही में बताया कि इस गाने का वायरल हुक ‘चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश एक ऐसा गाना बनाने की थी, जिससे आज की युवा पीढ़ी तुरंत जुड़ सके। अपने कैची म्यूज़िक, प्यारी केमिस्ट्री और मॉडर्न वाइब्स के साथ ‘फील बनाते हैं’, ‘ये फितूर तेरा’ की दुनिया को खूबसूरती से पेश करता है, जहाँ यंग लव, नई दोस्ती और जेन ज़ी की बेफिक्र सोच देखने को मिलती है।

हुक लाइन ‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की कहानी बताते हुए, अमित त्रिवेदी ने कहा, “हमें ‘ये फितूर तेरा’ जैसे जेन ज़ी शो के लिए एक मज़ेदार गाना चाहिए था। गाने का कॉन्सेप्ट यह था कि एक लड़की अपने पसंदीदा लड़के के लिए गा रही है। उसी सोच के साथ और आज के दौर को ध्यान में रखते हुए ‘चल ना रील बनाते हैं’ लाइन हमारे दिमाग में आई। आजकल हर कोई रील बना रहा है, इसलिए यह लाइन बहुत रिलेटेबल लगी। गीत सागर ने इस गाने के बोल बेहद खूबसूरती से लिखे हैं। उन्होंने गाने के मूड और फीमेल लीड के जज़्बात को बहुत अच्छी तरह शब्दों में ढाला है। इस गाने को कंपोज़ करने में मुझे बहुत मज़ा आया। काफी समय बाद मुझे इतना हल्का-फुल्का और मस्तीभरा गाना बनाने का मौका मिला, और मैंने इस पूरी प्रक्रिया को खूब एंजॉय किया।”

देखिए ‘ये फितूर तेरा’, 5 अगस्त से हर रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर। साथ ही इसे कभी भी जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करें।

The post ‘चल ना रील बनाते हैं’ के पीछे की सोच क्या थी? अमित त्रिवेदी ने खोला राज़ appeared first on Morningpoint.

‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू: फ्रेश लव स्टोरी और कॉलेज कैंपस का दिलकश सफर
रेटिंग: 4/5

ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम से अपनी कहानी और किरदारों से आपका परिचय कराता है। यही बात इसकी शुरुआत को खास बनाती है।

कहानी के केंद्र में है सौम्या, एक छोटे शहर की मासूम लड़की, जो पहली बार बड़े शहर और को-एड कॉलेज की दुनिया में कदम रखती है। नया माहौल, नए लोग और खुद को इस दुनिया में फिट करने की कोशिश… उसका डर, झिझक और उत्साह हर पल में साफ महसूस होता है। देबचंद्रिमा सिंहा रॉय ने इस किरदार को बेहद सहज और ईमानदारी से निभाया है। अगर आपने भी कभी अपना शहर छोड़कर नई जगह पर नई शुरुआत की है, तो सौम्या का सफर आपको अपना सा लगेगा।

वहीं जीत की एंट्री पूरी तरह अलग अंदाज़ में होती है। इशान धवन अपने स्वैग, आत्मविश्वास और बेफिक्र अंदाज़ से पहली ही झलक में ध्यान खींच लेते हैं। जहां सौम्या हर कदम फूंक-फूंक कर रखती है, वहीं जीत हर स्थिति को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ हैंडल करता है। दोनों की यही अलग-अलग पर्सनैलिटी उनकी कहानी को दिलचस्प बनाती है।

हालांकि पहले एपिसोड में रोमांस अभी बस शुरू ही हुआ है, लेकिन इशान और देबचंद्रिमा की केमिस्ट्री शुरुआत से ही असर छोड़ती है। उनकी बातचीत, छोटी-छोटी नज़रें मिलना और एक-दूसरे को समझने की शुरुआत इतनी सहज लगती है कि आप खुद-ब-खुद इस जोड़ी के लिए चीयर करने लगते हैं।

शो का कॉलेज बैकड्रॉप इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। कैंपस लाइफ, नई दोस्तियां, क्लासरूम की हलचल और पहली मोहब्बत का एहसास आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद दिला देता है। हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘फील बनाते हैं’ भी शो की इस यंग और फ्रेश दुनिया में पूरी तरह फिट बैठता है। इसकी धुन और वाइब्स कहानी को और भी एनर्जेटिक और Gen Z अपील देते हैं।

कुल मिलाकर, ये फितूर तेरा की शुरुआत दिल को छू लेने वाली है। यह एक ऐसी कहानी लगती है जो धीरे-धीरे आपके दिल में जगह बना लेगी। जीत और सौम्या की जोड़ी में दम है, और अगर आने वाले एपिसोड्स में उनकी केमिस्ट्री इसी तरह निखरती रही, तो यह टेलीविजन की सबसे पसंदीदा यंग ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बन सकती है।

The post ‘ये फितूर तेरा’ रिव्यू: फ्रेश लव स्टोरी और कॉलेज कैंपस का दिलकश सफर appeared first on Morningpoint.

Gen Z की सोच को पर्दे पर लाया स्टार प्लस, ‘ये फितूर तेरा’ में दिखेगी नई पीढ़ी की आवाज़
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं अधिक मुखर होकर सामने आई है। यह सिर्फ़ विरोध या बहस तक सीमित नहीं रही, बल्कि उस सोच और पहचान की अभिव्यक्ति बन गई है जिसे आज की पीढ़ी खुलकर सामने रखना चाहती है। इंस्टाग्राम, रील्स और मीम्स अब केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहे, बल्कि ऐसे मंच बन गए हैं जहाँ Gen Z बिना किसी झिझक के अपनी भावनाएं और विचार साझा कर रही है। यह पीढ़ी खुद को जज किए जाने से ज़्यादा समझे जाने की उम्मीद रखती है।

यही बदलाव अब मनोरंजन की दुनिया में भी साफ़ दिखाई दे रहा है। एक समय था जब दर्शकों को ऐसे नायक पसंद आते थे जो हर परिस्थिति में सही फैसला लेते थे और जिनमें कोई कमी नहीं होती थी। लेकिन अब दर्शकों का झुकाव ऐसे किरदारों की ओर बढ़ा है जो वास्तविक लगते हैं। वे गलतियां करते हैं, भावुक होते हैं, संघर्ष करते हैं और अपनी कमियों के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसे किरदार दर्शकों को इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि उनमें उन्हें अपनी झलक दिखाई देती है।

इस बदलाव का एक चर्चित उदाहरण शाहिद कपूर का फिल्म कबीर सिंह का किरदार रहा। इस किरदार को लेकर लोगों की राय अलग-अलग थी। कुछ ने उसकी आलोचना की, तो कई लोगों ने उसकी भावनाओं और परिस्थितियों को समझने की कोशिश की। यही वजह रही कि यह किरदार लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। इसने यह सवाल खड़ा किया कि किसी व्यक्ति को सिर्फ़ उसके व्यवहार से नहीं, बल्कि उसकी पूरी कहानी और परिस्थितियों से भी समझा जाना चाहिए।

इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’। कॉलेज लाइफ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि उन युवाओं की कहानी है जो अपनी पहचान बनाने, अपने सपनों को पूरा करने और समाज की अपेक्षाओं के बीच खुद को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

शो का मुख्य किरदार जीत पारंपरिक टीवी हीरो जैसा नहीं है। वह जिद्दी है, भावुक है और कई बार दिल से फैसले लेता है। वहीं सौम्या एक ऐसी युवती है जो नई दुनिया में कदम रखते हुए अपने डर, असुरक्षाओं और आत्मविश्वास के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है। दोनों किरदारों की यात्रा आज के युवाओं के संघर्ष, रिश्तों और भावनाओं को करीब से दिखाने का प्रयास करती है।

स्टार प्लस के लिए भी यह शो एक अलग दिशा की शुरुआत माना जा रहा है। लंबे समय तक पारिवारिक कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले इस चैनल ने अब युवाओं की दुनिया और कॉलेज लाइफ को अपनी कहानी का केंद्र बनाया है। यह बदलाव केवल विषय बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलते दर्शकों की पसंद और उनकी सोच को समझने की कोशिश भी है।

आज का युवा ऐसे किरदारों को देखना चाहता है जो उसकी तरह उलझते हैं, असफल होते हैं, गलतियां करते हैं और फिर उनसे सीखकर आगे बढ़ते हैं। यही कारण है कि ‘ये फितूर तेरा’ खुद को सिर्फ़ एक रोमांटिक ड्रामा के रूप में नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी की भावनाओं, रिश्तों और आत्म-खोज की कहानी के रूप में पेश करता है।

शो अपने किरदारों की कमियों का महिमामंडन नहीं करता, बल्कि उनके पीछे छिपी भावनाओं, परिस्थितियों और फैसलों को समझने की कोशिश करता है। ऐसे समय में, जब युवा अपनी पहचान और अपनी आवाज़ को लेकर पहले से अधिक मुखर हैं, ‘ये फितूर तेरा’ उसी पीढ़ी की उम्मीदों, सपनों और फितूर को छोटे पर्दे पर उतारने का प्रयास करता है। यही वजह है कि यह शो आज के दर्शकों, खासकर युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने की क्षमता रखता है।

The post Gen Z की सोच को पर्दे पर लाया स्टार प्लस, ‘ये फितूर तेरा’ में दिखेगी नई पीढ़ी की आवाज़ appeared first on Morningpoint.

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन
लखनऊ। अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर में द लेसन का नाट्य मंचन निर्देशन नगर के प्रतिष्ठित नाट्य निर्देशक तुषार बाजपेयी के कुशल निर्देशन में मंचित किया गया।

नाटक के मंचन से पूर्व उदघाटन एवं दीप प्रज्जवलन डा० अनिल रस्तोगी के अतिरिक्त डा० संजय मेहरोत्रा एवं डा० चंदना मेहरोत्रा द्वारा किया गया उक्त अवसर पर डा० अनिल रस्तोगी ने समस्त कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया। नाटक के कथानक के अनुसार द लेसन एक एकांकी नाटक है। कहानी एक प्रोफेसर, एक छात्रा और एक नौकरानी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन 18 साल की एक छात्रा पढ़ाई करने के लिए प्रोफेसर के घर आती है। वह डॉक्टरेट की परीक्षा की तैयारी कर रही होती है।

छात्रा की हत्या

शुरूआत में छात्रा बहुत उत्साहित आत्मविश्वासी और बातूनी होती है। दूसरी ओर प्रोफेसर शांत और विनम्र दिखाई देता है। प्रोफेसर उसे गणित पढ़ाना शुरू करता है। पहले सवाल आसान होते हैं, जिनका छात्रा सही जवाब दे देती है। लेकिन धीरे-धीरे प्रोफेसर कठिन और अजीब सवाल पूछने लगता है। छात्रा उनसे उलझ जाती है और गलतियाँ करने लगती है। इसके बाद प्रोफेसर भाषा और शब्दों (फिलोलॉजी) का पाठ पढ़ाने लगता है।

वह लगातार बोलता रहता है और ऐसे-ऐसे तर्क देता है जिनका कोई स्पष्ट अर्थ नहीं होता। छात्रा उसकी बातें समझ नहीं पाती। वह थकने लगती है और उसके दाँत में दर्द भी होने लगता है। जैसे-जैसे पाठ आगे बढ़ता है, प्रोफेसर का व्यवहार बदलने लगता है। वह गुस्सैल, कठोर और डरावना हो जाता है। छात्रा कमजोरऔर डरी हुई महसूस करने लगती है। नौकरानी कई बार प्रोफेसर को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं मानता।

अंत में प्रोफेसर अपना आपा खो देता है और छात्रा की हत्या कर देता है। हत्या के बाद नौकरानी बताती है कि प्रोफेसर पहले भी बहुत-सी छात्राओं की हत्या कर चुका है। लेकिन उसे कोई पछतावा नहीं होता। थोड़ी देर बाद एक नई छात्रा पढ़ने के लिए आ जाती है और नाटक वहीं समाप्त हो जाता है।

नाटक में प्रोफेसर की भूमिका में केशव पंडित, मेड की भूमिका में मृदुला भारद्वाज एवं छात्रा की भूमिका ने मिन्नी दीक्षित द्वारा मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया नाटक का सेट डिजाइनिंग तुषार बाजपेयी का था सेट निर्माण राम प्रकाश का था प्रकाश परिकल्पना विकास दुबे का था संगीत संचालन अंकुर सक्सेना का था। मंच प्रबन्धक अहमद रजा खान का था।

उदघोसक प्रभात कुमार बोस, उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी का था निर्माण सहयोग भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति का था प्रस्तुति आकांक्षा थियेटर आर्टस का था। सम्पूर्ण परिकल्पना एवं निर्देशन तुषार वाजपेयी का था कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस नाटक में रंग दर्शकों के समक्ष अत्यधिक प्रभाव डाला।

The post अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में द लेसन का नाट्य मंचन appeared first on Morningpoint.

48 डिग्री तापमान में फतेहपुर के धोरों में शूट हुई राजस्थानी फिल्म ‘भक्त सुंदरदास’
रिपोर्ट – सिद्धार्थ जैन

जयपुर। शशि सुंदर फिल्म्स के बैनर तले बन रही राजस्थानी आध्यात्मिक फिल्म ‘भक्त सुंदरदास’ के प्रथम चरण की शूटिंग सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई।

भीषण गर्मी और लगभग 48 डिग्री तापमान के बावजूद फिल्म की शूटिंग फतेहपुर शेखावाटी एवं रामगढ़ शेखावाटी के धोरों, ग्रामीण क्षेत्रों और प्राकृतिक लोकेशनों पर लगातार जारी रही। कठिन मौसम परिस्थितियों के बीच कलाकारों और तकनीकी टीम ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ शूटिंग पूरी कर फिल्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

श्री बालाजी स्कूल

फिल्म का विधिवत शुभारंभ नगरदास गांव स्थित श्री बालाजी स्कूल एवं बालाजी मंदिर परिसर में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, कलाकारों और फिल्म से जुड़े सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री बालाजी स्कूल के निर्देशक धर्मपाल मील एवं ताराचंद मील ने सभी कलाकारों और तकनीकी टीम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।

सह-निर्देशक की जिम्मेदारी संजय भाटी

फिल्म के लेखक एवं निर्देशक बी.एल. मान हैं, जबकि सह-निर्देशक की जिम्मेदारी संजय भाटी निभा रहे हैं। फिल्म के डीओपी सुरेश खांडल हैं तथा कहानी भंवर सिंह शेखावत द्वारा लिखी गई है। फिल्म में भंवर सिंह शेखावत डबल रोल में नजर आएंगे, वहीं बाल कलाकार मास्टर अनिरुद्ध सिंह शेखावत की विशेष भूमिका भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

फिल्म में हर्षिका, अमन सिंह राठौड़, ऐश्वर्या, खुशी रानी, राकेश लोहरा (कॉमेडियन जॉनी), धर्मपाल बशीर, ममता अग्रवाल, दीपक व्यास, मनोज कुमावत (फौजी), दिलीप कुमावत, पवन, देवकिशन, विशाल, योगेश, कालू बन्ना, राम चौधरी, आयुष जांगिड़, आयुष सैनी, धर्मपाल मील, ताराचंद मील एवं बृजलाल मील सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

भक्ति, त्याग और आध्यात्मिक आस्था पर आधारित

फिल्म की कहानी भक्ति, त्याग और आध्यात्मिक आस्था पर आधारित है। फिल्म यह संदेश देती है कि यदि बच्चों के मन में बचपन से भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास का संस्कार विकसित किया जाए, तो वही आस्था जीवन के कठिन समय में शक्ति, मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बनती है।

जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

लेखक एवं निर्देशक बी.एल. मान ने बताया कि फिल्म के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति, लोक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए प्रेरणादायक एवं महत्वपूर्ण पहल बताया।

The post 48 डिग्री तापमान में फतेहपुर के धोरों में शूट हुई राजस्थानी फिल्म ‘भक्त सुंदरदास’ appeared first on Morningpoint.

रितु झिंगोन ने लॉन्च की अपनी दूसरी फोटो बुक ‘कॉन्फ्लुएंसः द जर्नी टू द सेकर्ड शोर्स’
नई दिल्ली। जानी-मानी फोटोग्राफर रितु झिंगोन ने आज नई दिल्ली में अपनी दूसरी फोटो बुक ‘कॉन्फ्लुएंसः द जर्नी टू द सेकर्ड शोर्स’ का लॉन्च किया। इस लॉन्च के बाद कुंभ मेले तथा उनके नज़रिए से आस्था को दस्तावेज के रूप में सहेजने पर चर्चा हुई।

हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक 2013 के बाद से कुंभ मेले के प्रति झिंगोन के गहरे जुड़ाव को दर्शाती है। अपनी पाँच यात्राओं के दौरान, उन्होंने इस विशाल जनसमूह के भव्य पैमाने तथा शांत, अंतरंग एवं पलों को अपने कैमरे में कैद किया है। उनकी तस्वीरें नदी किनारे के संपूर्ण मानवीय अनुभव- रीति-रिवाजों, साधु-संतों और रोज़मर्रा के जीवन को -एक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करती हैं; ’कॉन्फ्लुएंस’ यानि शाब्दिक रूप से संगम, जिसे वह डुबकी से पहले की शांति कहती हैं।

“कुंभ सिर्फ़ अपनी ओर आकर्षित ही नहीं करता बल्कि यह बुलाता है,झिंगोन ने कहा। साधकों के उस सागर में, मुझे एक विरोधाभास नज़र आयाः जहाँ अफ़रा-तफ़री और भक्ति, दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह से गुंथे हुए थे। मैं इन पलों को शांत फ्रेम में ढालना चाहते थी, जहां साधारण के भीतर ही कुछ असाधारण उभरकर सामने आता है।

पुस्तक का लॉन्च नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में विजु़अल आर्ट गैलेरी में एक फोटोग्राफ प्रदर्शनी के साथ हुआ। प्रदर्शनी में पिछले कई सालों के दौरान कुंभ और नदी किनारों की बड़े आकार की तस्वीरें पेश की गई थीं। ‘कॉन्फ्लुएंस’ से पहले झिंगोन की पहली पुस्तक थी ‘बनारस (2023)। उनकी नई पुस्तक नदी वाले शहरों, तीर्थ यात्रा के रास्तों और आस्था से जुड़े स्थानों को लेकर उनके अनुभवों पर आधारित है। यह प्रदर्शनी भारत के तीर्थ स्थलों और नदी-संस्कृति पर झिंगोन के मौजूदा कार्यों काएक हिस्सा है। ‘कॉन्फ्लुएंसः द जर्नी टू द सैकर्ड शोर्स’ अग्रणी बुकस्टोर्स एवं ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

The post रितु झिंगोन ने लॉन्च की अपनी दूसरी फोटो बुक ‘कॉन्फ्लुएंसः द जर्नी टू द सेकर्ड शोर्स’ appeared first on Morningpoint.

लेट्स-ए-गो!: जेमिमा रोड्रिग्स ने लीड की इंडिया की पहली सुपर मारियो मुंबई परेड
लखनऊ।यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया (जिसे वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है) ने मुंबई की सड़कों पर मारियो की दुनिया को जिंदा कर दिया। यह ‘मारियो मुंबई परेड’ के जरिए हुआ। यह जश्न इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक, ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ के लिए था। फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

इस तरह के पहले सेलिब्रेशन में शहर पूरी तरह मारियो के रंग में रंग गया। 100 से ज्यादा फैंस लाल रंग की मारियो-थीम्ड टी-शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे। परेड छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटी) से आजाद मैदान तक निकली। इसने मुंबई को सुपर मारियो की दुनिया जैसा बना दिया। हर तरफ रंग, एनर्जी और “लेट्स-ए-गो” वाले मोमेंट्स दिखे। इवेंट को लेकर वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर डेंज़िल डायस ने कहा, “कुछ खुशियां ऐसी होती हैं जो सबको एक साथ जोड़ती हैं। जैसे क्रिकेट मैच में पूरा देश एक साथ सांस रोक लेता है।

या सिनेमा हॉल में अजनबी लोग एक साथ हंसते हैं। ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ वही एहसास लेकर आती है। हम चाहते थे कि भारत में इसका जश्न भी वैसा ही हो। जेमिमा इस भावना को अच्छी तरह समझती हैं। वह लोगों को जोड़ती हैं। आज वही एहसास सड़कों पर देखने को मिला।इस पूरे आयोजन की अगुवाई जानी-मानी क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने की। उनकी मौजूदगी ने पूरे दिन का माहौल बना दिया। उन्होंने ग्राउंड पर एक यादगार फिनाले भी दिया। अपनी खास एनर्जी से सबको जोड़ लिया।

इवेंट के दौरान जेमिमा ने कहा, “मारियो डे का हिस्सा बनना मेरे लिए सच में बहुत नॉस्टैल्जिक था। बचपन में अपने भाइयों के साथ या तो ग्राउंड पर क्रिकेट खेलते थे या टीवी पर मारियो देखते थे। आज यहां आकर वही एनर्जी इतने सारे फैंस के साथ देखना बहुत खास लगा। यह देखकर अच्छा लगता है कि बचपन की चीजें आज भी लोगों को जोड़ती हैं।मुंबई में हुए इस मारियो-थीम्ड इवेंट ने आजाद मैदान को एकदम अलग बना दिया। पूरा माहौल लाइव और इमर्सिव था। यहां रेड कार्पेट भी था। साथ ही कई मजेदार और इंटरएक्टिव एक्टिविटीज भी हुईं।

फिल्म के फैंस, इन्फ्लुएंसर्स और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे। कई लोग मारियो के सिग्नेचर रेड और ब्लू आउटफिट में नजर आए। ऐसा लगा जैसे फिल्म की दुनिया सच में सामने आ गई हो।इवेंट में फिल्म के हिंदी वॉइस ओवर आर्टिस्ट भी मौजूद रहे। इनमें शानूर मिर्जा (मारियो) और अंकुर जावेरी (लुइजी) शामिल थे।ये वही आवाजें हैं जिन्होंने इन किरदारों को भारत में जिंदा किया है। उनकी मौजूदगी ने फैंस को खास मौका दिया। लोग इन किरदारों के पीछे के चेहरों से मिल सके।

इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पर मिर्जा ने कहा, “मारियो एक ऐसा किरदार है जिसने दुनियाभर में कई पीढ़ियों को जोड़ा है। उसे हिंदी में जिंदा करना मेरे लिए बहुत खास रहा। आज मुंबई की सड़कों पर वही प्यार देखना किसी सपने जैसा लगा। एनर्जी, नॉस्टैल्जिया और फैंससब कुछ ऐसा लगा जैसे मारियो सच में यहां आ गया हो।सुपर मारियो गैलेक्सी से प्रेरित बैकड्रॉप के बीच जेमिमा जैसे ही स्टेज पर आईं, माहौल और बढ़ गया। उन्होंने अपनी एनर्जी से भीड़ को जोड़े रखा।

खास पल तब आया जब उन्होंने मिस्ट्री बॉक्स क्यूब से एंट्री ली। यह फैंस के लिए सरप्राइज था। इसके बाद योशी-थीम्ड एग्स में छुपी क्रिकेट बॉल्स निकाली गईं। इन्हें युवा क्रिकेटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया में बांटा गया। इससे माहौल और भी यादगार बन गया।

एडवेंचर के लिए तैयार हो जाइए ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बड़े पर्दे पर एक्शन, नॉस्टैल्जिया और मस्ती का मजा लीजिए।

The post लेट्स-ए-गो!: जेमिमा रोड्रिग्स ने लीड की इंडिया की पहली सुपर मारियो मुंबई परेड appeared first on Morningpoint.

चार दिन तक गूंजेगा शांति, संस्कृति और सद्भाव का संदेश
लखनऊ। जब दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और संघर्ष देखने को मिल रहा है, ऐसे माहौल में कला, संस्कृति और खानपान के जरिए शांति और एकता का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।

इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और व्हाइटस्वान आर्ट, नई दिल्ली के सहयोग से 22 से 25 मार्च 2026 तक ‘विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए समर्पित कला, संगीत और व्यंजन उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। यह चार दिवसीय कार्यक्रम लोगों को जोड़ने और मानवीय मूल्यों के संदेश को आसान और प्रभावी तरीके से सामने लाने का प्रयास है।

इसका उद्घाटन 22 मार्च को किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. जय कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहेंगे, जो प्रख्यात कलाकार हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय के आर्ट कॉलेज के पूर्व डीन रह चुके हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इतिहासकार और लेखक डॉ. रवि भट्ट और नवभारत टाइम्स के रेजिडेंट एडिटर प्रो. सुधीर मिश्रा भी शामिल होंगे। यह पूरा आयोजन शहीद स्मृति भवन, राज्य अभिलेखागार में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 23 मार्च को व्हाइटस्वान आर्ट की फाउंडर डॉ. अंजली निगम तानपुरे पर प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इसके बाद ‘विश्व शान्ति एवं स्थिरता में समर्पित कला’ विषय पर पैनल चर्चा होगी और उभरते कलाकारों का संगीत कॉन्सर्ट भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश के विस्मृत व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां UNESCO से मिले गैस्ट्रोनॉमी दर्जे का जश्न मनाया जाएगा। 24 मार्च को PYSSUM (एक संस्था जो वंचित बच्चों की सहायता करती है) के सहयोग से विशेष जरूरतों वाले और वंचित बच्चों के लिए आर्ट कैंप आयोजित होगा, जिसमें कलाकार और आर्ट स्कूल भाग लेंगे। वहीं 25 मार्च को कार्यक्रम का समापन होगा।

दुनिया में शांति और सामंजस्य

व्हाइटस्वान आर्ट का उद्देश्य कला, संगीत और भोजन के जरिए दुनिया में शांति और सामंजस्य लाना है। यह संस्था मानती है कि कला इंसानियत की पहचान है, इसलिए उभरते कलाकारों, आर्ट स्टूडेंट्स और वंचित प्रतिभाओं को आगे बढ़ाकर कला को शांति का माध्यम बनाया जा सकता है, जो राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ती है। इसी तरह संगीत को एक ऐसी ताकत माना गया है, जो बिना किसी सीमा के हर दिल तक पहुंचती है। ‘रिस्पॉन्सिबल म्यूजिक’ के जरिए उनका लक्ष्य युद्ध के शोर को कम कर शांति का संदेश फैलाना है।

सांस्कृतिक आयोजन विश्व शांति और विकास की राह दिखाते हैं

इस आयोजन पर अपने विचार रखते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, कला और संस्कृति केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का सशक्त साधन हैं। सांस्कृतिक आयोजन विश्व शांति और विकास की राह दिखाते हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए विश्व शांति और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं।

The post चार दिन तक गूंजेगा शांति, संस्कृति और सद्भाव का संदेश appeared first on Morningpoint.

कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने रचाई शादी, उम्र विवाद पर दी सफाई, पति बोले-पंजीकृत है विवाह
प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा ने बुधवार को अपनी पसंद के व्यक्ति, फरमान से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली। इस विवाह के बाद उपजे उम्र संबंधी विवादों पर विराम लगाते हुए मोनालिसा ने स्पष्ट किया कि उनके नाबालिग होने की खबरें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं।

मोनालिसा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,  मेरी उम्र 18 वर्ष है और मैंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है।” वहीं उनके पति फरमान ने बताया कि उनकी शादी विधिवत पंजीकृत (रजिस्टर्ड) कराई गई है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि मोनालिसा नाबालिग होतीं, तो कानूनी रूप से विवाह का पंजीकरण संभव ही नहीं था। फरमान के अनुसार, उनके बीच प्यार की शुरुआत छह महीने पहले एक फिल्म के चयन के दौरान हुई थी। भविष्य की योजनाओं पर मोनालिसा ने कहा कि उन्हें केरल बहुत पसंद है और वे यहीं रहकर अपना करियर आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और दूसरी पर काम चल रहा है।

यह विवाह बुधवार को पूवर के नैनार मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। हालांकि, यह शादी विवादों से भी घिरी रही। बुधवार को ही इस नवविवाहित जोड़े ने थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। मोनालिसा का आरोप है कि उनके पिता उन पर किसी और से शादी करने का दबाव बना रहे थे और उन्हें जबरन पैतृक गांव ले जाना चाहते थे।

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा के परिजनों ने इस शादी पर कड़ा ऐतराज जताया है। उनके चाचा ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी पर ‘जादू-टोना’ कर यह शादी कराई गई है। गौरतलब है कि मोनालिसा पिछले साल प्रयागराज कुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर बेहद मशहूर हुई थीं, जिसके बाद उन्हें दक्षिण भारतीय फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हुए थे। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल शादी ने उत्तर प्रदेश से लेकर केरल तक की राजनीति और मीडिया में हलचल पैदा कर दी है।

The post कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने रचाई शादी, उम्र विवाद पर दी सफाई, पति बोले-पंजीकृत है विवाह appeared first on Morningpoint.