तीन लाख कीमत के 22 मोबाइल जीआरपी ने किए बरामद

लखनऊ। थाना जीआरपी उन्नाव की टीम ने गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोए हुए 22 मोबाइल को बरामद कर लिया।

यह भी पड़े-यात्रियों का सामान चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार 

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जय नरायन सिंह के आदेश के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे राकेश पुष्कर एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर हुए गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषीकेश यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जीआरपी उन्नाव अरविन्द कुमार ने विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए 22 मोबाइलो को बरामद कर लिया।

यह भी पड़े-बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी 

जिनकी शिनाख्त कराकर उनके मालिकों को दिखाकर व पहचान करवाकर चालू हालत मे सुपुर्द किये गये। अपने-अपने गुमशुदा मोबाइलो को पाकर वह काफी खुश हुए कर जीआरपी उन्नाव पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button