पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक व युवतियों कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अंतिम तिथि 12 अगस्त

“ओ लेवल” एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण

लखनऊ। पिछड़ी जाति के बेरोजगार युवक / युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना ऑनलाइन संचालित की जा रही है।

यहभी पड़े-16 सदस्यीय कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट की प्रदेश टीम त्रिवेंद्रम के लिए रवाना

न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडिएट

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार सरोज ने बताया की इस योजना के अन्तर्गत इच्छुक अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों द्वारा “ओ लेवल” एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जनपद की चयनित प्रशिक्षणदायी संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभागीय बेवसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर पूर्व में प्रकाशित ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 11 जुलाई, से 05 अगस्त तक निर्धारित थी। जिसको बढ़ाते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 12 अगस्तकर दी गयी है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय सारिणी बेवसाइट पर भी प्रदर्शित कर दी गयी है।

यहभी पड़े-मनरेगा श्रमिको के लिए 3600 करोड़ से भी ज्यादा की धनराशि जारी

आवेदन करने के उपरान्त छात्र द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए आवेदन में अंकित समस्त वांछित स्व प्रमाणित अभिलेखों सहित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, इन्दिरानगर विकास भवन, द्वितीय तल में निर्धारित अन्तिम तिथि 12 अगस्त की सायं 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा कर देगें। निर्धारित अन्तिम तिथि तक आवेदन-पत्र की हार्डकापी कार्यालय में प्राप्त न होने की स्थिति में छात्र/छात्रा का आवेदन-पत्र अपूर्ण माना जायेगा तथा छात्र का प्रशिक्षण हेतु चयन किया जाना सम्भव नहीं हो सकेगा।

यहभी पड़े-प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 15-16 अगस्त को, रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम जारी

पात्रता सम्बन्धी नियम 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम शैक्षिक अर्हता इण्टरमीडिएट अनिवार्य है, आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक बेरोजगार हो तथा वह विभाग से अन्य कोई लाभ न ले रहा हो। आवेदक के माता/पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1,00,000.00 से अधिक न हो।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button