लोगों को निशुल्क mask देगी मोहनलालगंज पुलिस

लखनऊ। लॉक डाउन का उलंघन करने वालो के लिये मोहनलालगंज पुलिस ने अनोखी पहल शरू की है, अब बिना mask पहने घूमने वालो को mask देगी। इस अभियान की शुरुआत से पहले इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बिना मास्क वालो को हिदायत देते हुए कस्बे में राहगीरो वाहन चालकों को हाइवे पर करीब एक हजार मास्क वितरित किये। मोहनलालगंज कस्बे में इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला,एसआई बलवीर सिंह,राजेन्द्र यादव ने दोपहर से शाम तक हाइवे पर निकलने वालों व बाइक पर पीछे बैठने वाले ठेला दुकानदारो सहित राहगीरो को मास्क वितरित किये।

यदि बिना mask के मिले तो चलान किया जायेगा। वही इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला ने बताया कि कस्बे में चेकिंग के दौरान बिना मास्क पहनने वालो का पहले चलान किया जाएगा उसके बाद उन्हें निःशुल्क मास्क दिया जायेगा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश संगठन मंत्री योगेंद्र सिह ने मोहनलालगंज इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला को दो हजार मास्क सौपे इस मौके पर रजनीश सिह, रुद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।      

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button