मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब समेत मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना व जनपद बांदा से 50 हजार के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को एसटीएफ ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पड़े-पुलिस महानिदेशक ने त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त दिशा निर्देश 

पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया की अप राधि विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें मनीष निवासी हरियाणा वांछित है। जो हरियाणा में रहता है। जिस पर एसटीएफ की टीम ने हरियाणा पहुॅचकर स्वास्तिक धर्मकांटा निकट आइरिस होटल के सामने थाना शहर सिरसा से मनीष निवासी ग्राम डालयान पन्ना, डीघल थाना दुजाना जनपद झज्जर हरियाणा को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पड़े-दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 

पॅूछताछ करने पर गिरफ्तार पर अभियुक्त ने बताया कि हम लोगों का गॉजा तस्करी का एक सक्रिय गिरोह है, जिसमें सरगना रिन्कू राठी, राकेश प्रमुख रूप से कार्य करते है। हम लोग अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए यह कार्य विगत चार-पॉच वर्षो से कर रहे है। उ0प्र0 के बॉदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मेरठ, गाजियाबाद के अतिरिक्त दिल्ली व हरियाणा में भी गॉजे की तस्करी करते है। इस काम से जो भी कमाई होती है उसे हम लोग आपस में बॉट लेते है।

यह भी पड़े-कई संगीन अपराधों में वांछित घुमन्तु गैंग का सरगना गिरफ्तार

हम लोगों द्वारा मादक पदार्थ की खेप ले जाने वाले व्यक्तियों को प्रति चक्कर एक लाख रूपये दिया जाता है। बीती 16 जुलाई को 2023 को बरहमपुर उड़ीसा से प्लास्टिक स्क्रैप व खाली गत्तों में गांजा छिपाकर गाड़ी लोड कर सहयोगी यशपाल सिंह व बिल्लू उर्फ बीर सिंह को लेकर बॉदा पहुॅचने को कहा गया था। बॉदा पहुॅचने पर उन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button