दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ। सआदतगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना सआदतगंज ब्रजेश सिंह ने बताया की पीडिता बीती 23 फरवरी को थाने पर आकर सूचना दिया कि आमिर अं सारी निवासी मौज्जमनगर नियर अय्यूबी मस्जिद ने उसे शादी करने का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया। तो उसने उसके साथ मारपीट करने, गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
प्रार्थना पत्र के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर आरोपी कि तलाश कि गई। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि वांछित अभियुक्त आमिर अंसारी तिल्ली मिल मैदान सआदतगंज के पास खड़ा है,और कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर पुलिस टीम में शामिल का0 भूपेन्द्र व कार्तिकेय सिंह ने अभियुक्त मो० आमिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button