Sunday, July 27, 2025
More

    प्रशिक्षित कृषि उद्यमी को सशक्त बनाएगी प्रदेश सरकार

    पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि कृषक होंगे स्वावलम्बी

    लखनऊ। पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि किसानों को स्वावलम्बी बनाने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि ने बताया कि मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी के निर्देशन में किसानों को सशक्त बनाने हेतु कटिबद्ध है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षित कर उन्हें व्यवसाय से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
    यह भी पड़े 
    इस उद्देश्य से जनपद लखनऊ में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 22 एग्री जंक्शन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है इस योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश में निवास करने वाले कृषि स्नातक/कृषि व्यवसाय प्रबन्धन स्नातक/स्नातक जो कृषि एवं सहबद्ध विषयों यथा-उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशुचिकित्सा, मुर्गी पालन एवं इसी तरह की गतिविधियां जो किसी राज्य/केन्द्रीय विश्वविद्यालय या किसी अन्य विश्वविद्यालयों जो आईसीएआर/यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त हो पात्र होंगे।
    यह भी पड़े 
    इसके अतिरिक्त अनुभव प्राप्त डिप्लोमाधारी/कृषि विषय में इण्टरमीडिएट योग्य प्रार्थी पर विचार किया जायेगा। आयु 40 से अनधिक, अनुसूचित जाति/जनजाति/महिलाओं को 05 वर्ष की अधिकतम छूट है। पात्र अभ्यर्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है, उन्हें वरीयता दी जायेगी। प्राप्त आवेदनों में विकास खण्डवार वरीयता सूची बनेगी एवं उसी आधार पर चयन समिति द्वारा अभ्यार्थियों का चयन किया जायेगा ।
    यह भी पड़े 
    कृषि विषय में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन समस्त अभिलेखों के साथ दिनांक 15 जून को सायं 5.00 बजे तक डाक के माध्यम से उप कृषि निदेशक, लखनऊ कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन मात्र डाक के माध्यम से स्वीकार किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यदिवस में उप कृषि निदेशक, लखनऊ कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular