प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए करे आवेदन

 लखनऊ। प्रदेश के राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र-2023-2024 हेतु माह अगस्त 2023  प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी एससीवीटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पड़े 
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव व अधिशासी निदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि  आनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में एससीवीटी की वेबसाइट  http://www.scvtup.in  पर  उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भाग प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थी द्वारा आनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन ( 48 घण्टे ) का समय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 09 जून से 03 जुलाई 2023 की रात्रि 12:00 बजे तक संचालित रहेगी।
यह भी पड़े 
विशेष सचिव  ने बताया कि सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु  250 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु 150 रुपए प्रवेश पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रवेश संबंधित किसी समस्या के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद,उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063, दूरभाष नम्बर  0522-4047658, 9628372929 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button