लखनऊ। प्रतिबंधित प्रजाति के विदेशी जानवरों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राज्यीय दो तस्करों को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया की वन्य जीव अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के वन्य जीवों को संरक्षित किया गया है।

इसी कड़े में विदेशी पक्षियों व पशुओं का बिना वैध प्राधिकार के तस्करी की रोकथाम को लेकर गठित टीम में शामिल उ0नि0 तेज बहादुर सिंह, मु0आ0 हरीश सिंह चैहान, विनोद यादव, कृष्णकान्त, पवन सिंह विशेन ने मुखबिर की सूचना पर सलमान सिद्धीकी निवासी 532 ख/47 मेहंदी टोला, अलीगंज व अरून तिवारी निवासी इन्दिरा नगर, मानस सिटी सुगामऊ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त सलमान ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से जनपद लखनऊ में अलग-अलग स्थानों से प्रतिबंधित पशु-पक्षियों व कछुओं की तस्करी करता आ रहा है। वह भारत के अलावा विदेशों से भी पशु-पक्षी क्रय करके उनका बड़े स्तर पर प्रजनन बिना वैध प्राधिकार के कराकर बाजार में बेचता है।


पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया की बरामद पशु-पक्षी व कछुओं की देख-रेख एवं उनकी प्राथमिक चिकित्सा हेतु वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बरामद पशु-पक्षी व कछुओं को न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के उपरान्त उनके नैसर्गिक वातावरण में छोड़ दिया जायेगा। इस गिरोह का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार होने के कारण वाइल्ड लाइफ क्राइम कन्ट्रोल ब्यूरो को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचना दी जा रही है।
बरामदगी-
1. 60 अदद (Exotic) विदेशी पंछी
2. 01 अदद टेन्ट टरटल।
3. 01 अदद स्पाॅटेड पांड टरटल।
4. 01 अदद अजगर (Python)
5. 06 अदद इगुवाना।
6. 05 अदद शुगर ग्लाइडर गिलहरी।