उत्तर प्रदेश गरीबों को 66 हज़ार करोड़ का ऋण देने वाला देश का पहला राज्य बना

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की

लखनऊ/सिद्धार्थनगर। विश्व के सृजन कर्ता, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उनके सुख समृद्धि की कामना की है।

यह भी पड़े- ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वयं का पंजीकरण कर सकते हैं नये स्वैच्छिक रक्तदाता

नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई

ए.के. शर्मा ने आज सिद्धार्थनगर में मीडिया के समक्ष जारी संदेश में कहा कि हम सब के प्रेरणा स्त्रोत, पथप्रदर्शक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी को उनके 73वें जन्मदिन पर देशवासियों, प्रदेशवासियों और स्वयं अपने परिवार की ओर से मै उन्हें हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं देता हूं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

यह भी पड़े- 18 ट्रेड्स से जुड़े ‘विश्वकर्मा’का कौशल निखारेगा कौशल विकास मिशन

जन्मदिन का केक काटा

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, माताओ,बहनों एवं भाइयों ने आज मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवम् स्वस्थ्य होने की कामना की और साथ ही यह भी कामना की कि उनका शासन चिरकाल तक स्थाई रूप से बना रहे और देश को उनका नेतृत्व मिलता रहें। आज सभी लोगों ने मिलकर उनके 73वें जन्मदिन का केक भी काटा।

यह भी पड़े- ‘3सी’ पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास एवं निर्माण की नित नई ऊंचाइयों को छूं रहा। वैश्विक परिदृश्य में भी देश के बारे में बनी प्राचीन अवधारणा में तेजी से बदलाव आया है और वैश्विक नीतियों में भी भारत का दबाव बढ़ा है।
श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की बदौलत आज देश का गरीब, लघु उद्यमी आत्मनिर्भर बन रहा, उनके आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में बदलाव आया है और आज वें भी सम्मान का जीवन जी रहे।

यह भी पड़े- निवेश बढ़ाने के लिये नीतियों को और सरल बनाएगा यूपीसीडा

‘सबका साथ, सबका विकास’

प्रधानमंत्री के संकल्प एवं विजन के अनुसार ही ‘सबका साथ, सबका विकास’ की अवधारणा के साथ ही नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा।विगत 06 वर्षों में प्रदेश के 1.90 लाख छोटे उद्यमियों, हस्तशिल्पियो व कारीगरों को उनके जीवन में बदलाव के लिए अब तक उन्हें 66 हज़ार करोड़ रूपए का ऋण उपलब्ध कराया गया। इससे उत्तर प्रदेश गरीबों को इतना अधिक ऋण देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button