ज्वैलर्स को मिर्चा झोक करके भागे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ा  

लखनऊ। तालकटोरा थाने की पुलिस टीम ने ज्वैलर्स की दुकान पर लूट कर भाग रहे लुटेरे को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा कैलाश दुबे ने बताया कि प्रवेश वर्मा निवासी राजाजीपुरम की ई-ब्लाक मार्केट में प्रवेश ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली की उनकी दुकान पर एक युवक सामान खरीदने आया। जिसने ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा। जब वह ज्वैलरी दिखा रहे थे,इसी बीच वह मिर्च का पाउडर डाल कर काउण्टर में रखा ज्वैलरी का डिब्बा लेकर भाग गया।
शोर मचाने पर मौके पर जनता व 30नि0 बालेश्वर प्रसाद समेत का0 योगेश चमोली की मदद से अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसके पहचान नवनीत मिश्रा निवासी- B-3890 राजाजीपुरम् के रूप में हुई। जो यहाँ किराये के मकान में रह रहा था। जो मूल रूप से राधिकापुरी निकट गौशाला थाना रामपुर, जिला सीतापुर का रहने वाला है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button