रेलकर्मी की पत्नी से सरेराह चेन लूट

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में घूम रहे बेखौफ स्कूटी सवार लुटेरों ने अपनी साल की मासूम बेटी संग खरीददारी करने पैदल जा रही रेलकर्मी की पत्नी को निशाना बना सरेराह गले में झपट्टा मार चेन छीनकर फरार हो गए।
मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली पीडिता राशी यादव पत्नी रामरेश यादव ने बताया कि उनके पति रेलवे कर्मी है और वह मध्य प्रदेश में पोस्टेड है वह हॉउस वाइफ है और कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित आशुतोष नगर में अपने 12 वर्षिय बेटे आयूष व 5 वर्षिय बेटी आशी सहित भाई महेन्द्र के साथ रहती है।
बीते 13 मार्च की दोपहर वह अपनी पांच वर्षीय पुत्री आशी के साथ अपने घर से बाजार खरीददारी के लिए निकली थी। उस दौरान उनके घर के निकट शिवम पार्क के पास एक सफेद रंग की स्कूटी सवार युवक ने अचानक से पीछे की ओर से उनके गले पर झपट्टा मार गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया|
जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर देने के साथ पति को दे स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि  पीडिता की शिकायत पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरें का  फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button