नगर निगम गाने बजा कर रोकेगा सड़क हादसों को

लखनऊ। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु नगर निगमों में संचालित वाहनों में लगे स्पीकर से सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार-प्रसार किये जाने के संबंध में नगर आयुक्तों को पत्र जारी कर निर्देश दिए है।

परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाएं अत्यंत ही चिन्ता का विषय है। वर्तमान में प्रातःकाल नगर निगमों के वाहनों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई बरतने हेतु वाहनों पर लगे स्पीकर के माध्यम से ऑडियो क्लिप चलायी जाती है।

यह भी पड़े-इलेक्ट्रानिक दुकान में चोरी करने वाले दो चोर कबाड़ी समेत गिरफ्तार

जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। तद्नुसार ही यदि सड़क सुरक्षा ऑडियो क्लिप को भी उक्त वाहनों से प्रसारित कराया जाय तो ज्यादा से ज्यादा लोग यातायात नियमों के पालन के प्रति सजग होंगे तथा भविष्य में इसके बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते है।

यह भी पड़े-प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के साथ प्रशान्त कुमार ने की मुलाकात

परिवहन आयुक्त ने जनहित में नगर निगमों में सचालित वाहनों में लगे स्पीकर से सड़क सुरक्षा संबंधी ऑडियो क्लिप को निःशुल्क प्रसारित कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलेगी। श्री सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समय-समय पर निर्देश दिये जाते हैं।

यह भी पड़े-लोक सभा के पाँचवे व लखनऊ पूर्व विधानसभा के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आम जन मानस को यातायात नियमों का पालन करने हेतु गोष्ठियां, सड़क सुरक्षा क्लब, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन करने के साथ ही प्रचार-प्रसार भी किया जाता है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा व्यक्त्तियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा सके।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button