9 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

एक को अतिरिक्त कार्यभार,कई जोन को भी मिले नए एडीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को पीएसी (केंद्रीय पुलिस बल) के महानिदेशक (डीजी) पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही राज्य के कई पुलिस जोनों में भी नए अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) तैनात किए गए हैं। इसी कड़ी में यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में तैनात जय नारायण सिंह को अब पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गई है।

इस बड़े फेरबदल के तहत ध्रुव कान्त ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त करने के साथ ही नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, डीजी सीआईडी एवं साइबर क्राइम के पद पर कार्यरत बिनोद कुमार सिंह के कंधों पर सरकार ने यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार भी डाल दिया है। कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों के जरिए कई अन्य अधिकारियों को भी नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Back to top button