कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले railway worker सम्मानित 

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के रेल प्रबन्धक कार्यालय में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में अपना कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस में कुछ खास हैं

भारत गौरव ट्रेन से शुरू हुई सिखों के धार्मिक स्थलों की गुरु कृपा यात्रा

मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा0) संजय यादव एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) राघवेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े दो रेलवे कर्मचारियों आशीष कुमार,प्रवर टेक्नीशियन गोण्डा  तथा रमेश यादव, हेड कान्सटेबल रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पड़े

Northern Railway के चार टिकट चेकिंग कर्मी हुए करोड़पति क्लब में शामिल

मण्डल रेल प्रबन्धक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियो में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button