तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता में निधन

अंतिम दर्शन कर दी भाव भीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ । सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का मंगलवार को मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पैरालिसीस के अटैक के बाद से वह बीमार चल रहे थे।

पैतृक गांव किया गया अंतिम संस्कार

पूर्वमंत्री श्री शुक्ला का अंतिम संस्कार सरोजनीरनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव रहीमनगर-पड़ियाना में किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय एवं केन्द्रीय राज्यमेंत्री कौशल किशोर  व सरोजनीनगर विधायक डा0 राजेश्वर सिंह ने गांव पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जन-सैलाब के बीच गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

सरोजनीनगर से तीन बार विधायक रहे

शारदा प्रताप शुक्ला का जन्म सरोजनीनगर क्षेत्र के रहीमनगर-पड़ियाना गांव हुआ था। श्री शुक्ला 1984, 1989 व 2012 में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वर्ष-2016 में अखिलेश यादव ने उन्हें प्रदेश का उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी थी । लेकिन कुछ दिन  बाद अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव के बीच हुई मतभेद के दौरान वह शिवपाल सिंह यादव के खेमें में शामिल हो गये।
जिसपर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उनका टिकट काटकर अनुराग यादव को सरोजनीनगर से प्रत्याशी बनाया। इस पर उन्होंने सपा से बगावत करते हुए राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा लेकिन सफलता नही मिली।
वर्ष-2022 में चुनाव के दौरान वह भाजपा में शामिल हो गये और भाजपा प्रत्याशी डा0 राजेश्वर सिंह को जिताने में अहम भूमिका निभाई। कुछ समय पहले उन्हें पैरा लिसिस का अटैक पड़ा तो बीमार हो गये। काफी लम्बे समय से स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मेदांता में उनका निधन हो गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button