उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने वाले 11 कर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत

लखनऊ।  वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे उत्कृष्ट रेल सेवाएं प्रदान करने वाले 11 संरक्षा कर्मियों को पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया।

यह भी पढ़े

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने किया सम्मानित

मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा की अध्यक्षता आयोजित इस सेमिनार में मंडल के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार में संरक्षा
संबंधी अनेक बिंदुओं जैसे दुर्घटनाओं के कारण और उनका निवारण,आपात स्थिति की रोकथाम, उससे बचाव,संरक्षा संबंधी समस्त नियमों का पूर्णतया पालन,मंडल में दुर्घटनाओं को घटित होने से रोकने संबंधी उपाय जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस संबंध में आवश्यक सुझाव एवं निर्णय लिएगए।

यह भी पढ़े

कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले railway worker सम्मानित 

इसके अतिरिक्त इस अवसर पर संरक्षा संबंधी सराहनीय कार्य करने वाले मंडल के 11 कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय)रंजीत कुमार द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया। जिसमे धर्मेन्द्र कुमार यादव,ट्रेन मैनेजर वाराणसी, राजकुमार सिंह सहायक लोको पायलेट, विवेक कुमार मौर्य एएलपी, रामनाथ सिंह ट्रैकमैन प्रयाग, प्रशांत कुमार वर्मा स्टेशन मास्टर, त्रिलोचन महादेव,छोटेलाल ट्रैकमैन खालिसपुर, सतीश कुमार सिंह, लोको पायलेट वाराणसी, प्रदीप कुमार पाल, स्टेशन मास्टर अकबरपुर,रविशंकर स्टेशन अधीक्षक सराय कनसरायां, रमाशंकर स्टेशन मास्टर बाबतपुर एवं श्वेताब सुमन, टेक्नी सीएंड डबल्यू वाराणसी शामिल हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button