नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर, शामली और अमरोहा में की जनसभा

लखनऊ। नगर निकाय चुनाव प्रचार अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया पर करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने सोमवार को ताबड़तोड़ तीन जनपदों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए डबल इंजन सरकार के गुड गवर्नेंस को जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा बताते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर ध्यान खींचा।
उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं। यूपी में माफिया का ढोलक बजाकर रसातल में पहुंचाने का काम किया गया है। सीएम योगी ने जनसभा के दौरान जनता से अपील की कि प्रदेश में विकास को बुलेट ट्रेन की गति देने के लिए डबल इंजन की ताकत के साथ नगर निकायों के ट्रिपल इंजन को भी जोड़ना होगा।

निकाय प्रचार के पहले दिन माफिया पर सीएम योगी का करारा प्रहार

    यह भी पड़े

बीजेपी नगरीय निकाय के चुनाव में विजय मंत्र के साथ जुटी

चुनावी जनसभा की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में जनता रोड स्थित महराज सिंह डिग्री कॉलेज़ मैदान से की। उन्होंने कहा कि आज यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, यहां सब चंगा है। उन्होंने कहा कि रंगदारी ना फिरौती, अब यूपी नहीं है किसी की बपौती। इसके अलावा माफिया-अपराधी हो गये अतीत, यूपी बना है सुरक्षा, खुशहाली और रोजगार का प्रतीक। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यूपी कर्फ्यू के लिए नहीं, कांवड़ यात्रा के लिए पहचाना जा रहा है।
अब हमारी पहचान उपद्रव की नहीं, उत्सवों की है। यह माफिया नहीं, महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। अब ये हमें तय करना है कि हमारे शहरों में शोहदों का आतंक हो या हम इसे सेफ सिटी बनाएंगे। हम युवाओं के हाथों में तमंचा देखना चाहते हैं या टैबलेट-स्मार्टफोन।

यह भी पड़े

जेल में बंद दुर्दांत अपराधियों की एआई से हो रही माॅनीटरिंग

अब माफिया पर दो बूंद आंसू बहाने वाले भी नहींः सीएम

इसके बाद शामली में सीएम योगी ने कहा कि जो माफिया-अपराधी धमकी देते थे। आप देख रहे होंगे कि वे सब अब गायब हैं। उन पर कोई दो बूंद आंसू बहाने वाला भी नहीं है। मैं इसलिए आगे नहीं बोल रहा हूं कि कुछ बोल दूं तो और हो न जाए। गुंडा टैक्स वसूलने वाले कहां गए, पता ही नहीं। कर्फ्यू लगाने वाले भी आपके बीच वोट मांगने आएंगे पर इनका ध्यान न देना। सीएम ने कहा कि याद करना कि आज निकलने वाली भर्तियों में शामली का नौजवान भी भर्ती होता है पर 2017 से पहले शामली-मुजफ्फरनगर के नौजवानों की भर्ती नहीं होती थी।

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया : योगी

अमरोहा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन ही यूपी का मिशन है। इसी के तहत पूरे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। अमरोहा बहुत जल्द दो दो एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला जिला बनने जा रहा है। यहां के तिगरी मेले को हमने राज्य मेले का दर्जा दिया है। अब अमरोहा गुंडे, बदमाश, अपराधी और उपद्रवों की नहीं, महोत्सव की भूमि बन चुका है। अमरोहा वालों ने ढोलक बजाकर अपनी प्राचीन कला को ऊंचाई दी है, तो हमने भी ढोलक बजाकर प्रदेश से माफिया को रसातल में पहुंचा दिया है।  विकास के लिए पैसे की आज कोई कमी नहीं है। जो पैसा दिल्ली और लखनऊ से आए, वो गरीब और नौजवानों के काम आ सके, मैं आपसे यह अपील करने आया हूं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button