बुंदेलखंड को बनाएंगे धरती का स्वर्ग : योगी

बंजर और बीहड़ की समस्या से मुक्त हुआ है बुंदेलखंड : योगी

बांदा। बुंदेलखंड से आज बंजर और बीहड़ की समस्या समाप्त हुई है। अब तो ये धरती का स्वर्ग बनेगा। अगले चार माह में बांदा के हर घर को नल से शुद्ध जल देने का काम पूरा होने जा रहा है। जिस बांदा की पहचान कभी कूड़े के ढेर के रूप में होती थी, आज आप सब देख रहे होंगे कि यहां चौड़ी सड़कें और चमचमाती स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। सुंदर पार्क इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं। ये बातें मंगलवार को जीआईसी ग्राउंड से चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

लौटी है कलिंजर की पुरानी आभा

चार महीने में बुंदेलखंड के हर घर में नल की योजना को पूरा करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 2017 के पहले यहां क्या स्थिति थी। रोजगार, कृषि, कमाई और युवाओं के लिए अवसर सब खतरे में थी। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण आज एक तरफ बुंदेलखंड विकास की नई इबारत गढ़ रहा है साथ ही इस पूरे क्षेत्र को माफियाराज से मुक्त कराया गया है। आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन चुका है। कोई कल्पना कर सकता था, कि इतनी सुगम व्यवस्था यहां बन जाएगी। पहले माताएं, बहने पानी के लिए परेशान रहती थीं। मटकी और गगरी लेकर उन्हें कई किलोमीटर तक जाना होता था। टैंकर से पानी लाया जाता था और वो पानी भी स्वच्छ नहीं होता था। आज हर घर नल योजना का कार्य यहां बहुत तेजी के साथ बढ़ रही है और अगले चार महीने में बुंदेलखंड के हर घर में नल की योजना को पूरा कर लिया जाएगा।

युवाओं के भविष्य पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी यहां का किसान, व्यापारी, माताएं और बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थीं। मगर आज स्थिति बदल चुकी है। अब यहां शोहदों का आतंक नहीं है। अब कोई किसी व्यापारी से रंगदारी नहीं मांग सकता है। बुंदेलखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अब तो बुंदेलखंड को भारत के स्वर्ग के रूप में स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। यहां बंजर और बीहड़ की समस्या समाप्त हुई है, ये धरती का स्वर्ग बनने जा रहा है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button