लोगो डिजाइन पसंद आने पर पर्यटन विभाग देगा एक लाख का पुरस्कार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लोगो डिजाइन और टैग लाइन निर्माण के लिए आम जनमानस से प्रविष्टियॉ आमंत्रित की गयी हैं। लोगो और टैग लाइन को आकर्षक बनाने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित करेगा। विजेता को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।

लोगो डिजाइन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रविष्टि को 01 लाख रूपये का पुरस्कार तथा टैग लाइन में प्रथम स्थान पाने वाली प्रविष्टि को 50 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इच्छुक प्रतिभागी आगामी 20 मई तक अपनी प्रविष्टियॉ उ0प्र0 पर्यटनविभाग की वेबसाइट पर भेज सकते हैं।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  विभाग के लोगो तथा टैग लाइन को सहज, सरल तथा प्रभावी बनाये जाने के लिए कदम उठाये गये हैं। इस दिशा में लोगो डिजाइन तथा टैग लाइन निर्माण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। डिजाइनर और लेखक अपनी प्रविष्टियॉ निर्धारित तिथि तक अवलोकन हेतु पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भेज सकते हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button