हरदोई-लखनऊ के मध्य शीघ्र स्थापित होगा टेक्सटाइल्स पार्क

यूनिटी माल बनाये जायेंगे

लखनऊ। वस्त्रोद्योग से जुड़े उद्यमियों एवं कारीगरों की सुविधा हेतु शीघ्र ही हरदोई-लखनऊ के मध्य टेक्सटाइल्स पार्क के विकास का कार्य शुरू किया जायेगा।

यह भी पड़े-काशी को 2024 के अंत तक मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने गोमतीनगर स्थित होटल हयात में एसोचैम द्वारा आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला-एक उत्पादक योजना को प्रारंभ किया है। इस योजना को विश्व में फैलाया जाएगा।

पैकेजिंग संस्थान बनाये जाएगी

ओडीओपी कारीगरों, हस्तशिल्पियों के उत्पादों की मार्केंटिंग हेतु वाराणसी, लखनऊ और आगरा में यूनिटी माल बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमों के सामने पैकेजिंग की बड़ी समस्या है। अच्छी पैकिंग से उत्पादों के अच्छे दाम मिलते है। इसलिये लखनउ में एक पैकेजिंग संस्थान बनाये जाने पर विचार किया जा रहा है।

श्री सचान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत 90 लाख से अधिक एमएसएमई में से केवल 14 लाख छोटे उद्यमों का ही पंजीकरण है। राज्य में ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई पंजीकरण हेतु आगे आयें इसके लिये उन्हें प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

यह भी पड़े-मुख्यमंत्री का निर्देश, हर दिन लगाएं 50 हजार नल कनेक्शन

राज्य सरकार एमएसएमई को पांच लाख रूपये तक का दुर्घटना बीमा दे रही है, इसके बाद से जून के महीने में ही अब तक 1.35 लाख नये एमएसएमई का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत उद्यमों को बैंकों और संस्थानों से वित्तीय सुविधा मिलने में आसानी होगा।

उन्होंने कहा कि छोटे उद्यमियों को बैंकों से कर्ज मिलने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने दो करोड़ रूपये तक कर्ज लेने वालों को सुविधा देते हुये उसकी गारंटी देने का फैसला किया है। इससे छोटे उद्यमों को कर्ज मिलने में और आसानी होगी।

यह भी पड़े-नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत देशी गाय की खरीद पर मिलेगा 40 हजार का अनुदान

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिवसुब्रमणियम रमण, एसोचौम की डब्ल्यूटीओ, ट्रेड और इन्वेस्टमेंट की नेशनल काउंसिल के अध्यक्ष सुहैल नैथाणी, एसोचौम की बिजनेस फेसिलिटेशन एण्ड ग्लोबल कंपटीटिवनेस के सह-अध्यक्ष रामचंद्रन वेंकटरमन, एनपीसीआई के अभिषेक कुंमार स्वर्णकार, एसोचौम की उत्तर प्रदेश विकास परिषद के सह-अध्यक्ष अनुपम मित्तल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button