कृष्ण मुरारी “क्रेता विक्रेता” गौरव सम्मान से सम्मानित

लखनऊ । भारतीय रेलवे स्टोर सेवा के अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक  कृष्ण मुरारी नई दिल्ली में “क्रेता विक्रेता” गौरव सम्मान से सम्मानित किये गए।

यह भी पड़े-आईसीसी वर्ल्ड कप का ऐलान,13 अक्टूबर को लखनऊ में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया की सोमवार की देर शाम नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग ,उपभोक्ता मामले ,खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्र मंत्री पीयूष गोयल ने कृष्ण मुरारी को उनकी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय रेल सेवाओं हेतु प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके उनको सम्मानित किया गया। श्री मुरारी ई-मार्केटप्लेस के लिए सम्मानित होने वाले एकमात्र केंद्र सरकार के अधिकारी हैं।

यह भी पड़े-काशी को 2024 के अंत तक मिलेगी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात

ज्ञात हो कि गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (Gem) में अपनी उत्साहवर्धक एवं सक्रिय भागीदारी प्रदान करते हुए कृष्ण मुरारी द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 में ऑन लाइन माध्यम से मंडल के क्रय एवं विक्रय मदों में 11 करोड़ रूपए की बचत की गयी।  श्री मुरारी द्वारा किये गए अथक प्रयासों से उत्तर रेलवे , लखनऊ मंडल भारतीय रेल में सेवा और सामान खरीद से सम्बंधित वित्तीय लेनदेन ऑनलाइन माध्यम से करने वाला भारतीय रेल का पहला और एकमात्र मंडल है।

यह भी पड़े-नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत देशी गाय की खरीद पर मिलेगा 40 हजार का अनुदान

श्री मुरारी ने अपने इस अवार्ड का श्रेय मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा निर्देशन को दिया है। उन्होंने अपने साथी अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति भी इस उपलब्धि में सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button