निजी कम्पनी के एकाउंटेंट के बंद मकान में चोरी

चोरों ने उड़ाई लाखों की ज्वेलरी व नगदी

लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में घूम रहे बेखौफ चोरों ने एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यत
 कर्मी के बंद मकान को निशाना बना मेन गेट व कमरों का ताला तोड़ घर की अलमारी से करीब ढाई लाख रुपए कीमती ज्वेलरी समेत 35 हजार रुपये की नकदी कर फरार हो गए।
चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने  कंट्रोल पुलिस को सूचना देने के साथ स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है । पीड़ित की शिकायत पर तहरीर लेकर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित पंडित खेड़ा में रहने वाले अंशु दुबे ने बताया कि  वह एक निजी कंपनी में चारबाग लाटूश रोड में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं और उनकी पत्नी एकता दूबे भी प्राइवेट नौकरी करती है‌।
पीड़ित के मुताबिक पति पत्नी दोनों लोग अपने अपने काम पर चले जाते हैं‌। रोज की तरह वह लोग मंगलवार सुबह घर में ताला बंद कर अपने अपने काम पर चले गए थे‌। शाम जब उनकी पत्नी जब काम से लौटी तो देखा की मेन गेट समेत कमरे का  ताला टूटा हुआ था और घर की अलमारी के लाकर से करीब ढाई लाख की ज्वेलरी समेत 35 हजार रुपये की नकदी चोरों ने पार कर दी।
जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को कंट्रोल रूम पर जानकारी देते हुए स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है पुलिस के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर तहरीर लेकर मामले की जांच करने के साथ घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं‌‌।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button