यात्रियों की सुरक्षा में लगी जीआरपी ने दो चोरों को पकड़ा

लखनऊ। सफर के दौरान लापरवाही बरत रहे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी जी जान से जुटी है। चोरी का सामान लेकर भागने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यात्रियों से निवेदन किया है कि वह सफर के दौरान अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

जीआरपी की टीम ने पिछले कई दिनों में चोरों को पकड़ कर यात्रियों को सुखद यात्रा का एहसास दिलाया है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि रेल में यात्रा के दौरान अक्सर यात्री लापरवाही करते हैं। जिसका फायदा चोरी छुपे घूम रहे अपराधी प्रवृत्ति के लोग इसका फायदा उठा लेते हैं। जब तक यात्री सजग होते हैं तब तक वह अपना काम करके फरार हो जाते हैं। यात्रियों की सुरक्षा में लगी पुलिस जानकारी होने पर आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश करती है। इसी कड़ी में त्वरित कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो चोरों को पकड़ा गया है।
जो यात्रिओं का सामान और मोबाइल चुरा कर भाग जाते थे। जिनकी पहचान विष्णु निवासी नब्बीखेडा थाना गोसाईगंज समेत जाबिर अली निवासी पीर शाह बाबा की मजार के पीछे, रामनगर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button