बम मारकर फरार चल पचास हजार का इनामी हत्यारा गिरफ्तार

लखनऊ। गोली और बम मारकर हत्या के आरोप में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी को स्पेशल टास्क फोर्स ने जनपद गोण्डा से गिरफ्तार कर लिया। 
 पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही ने बताया की वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध टीमों को जांच के लिए लगाया गया था। इस दौरान निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अतुल चतुर्वेदी, उनि0 प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी नीरज पाण्डेय, राजकुमार सिंह,  सुषील सिंह, रामनिवास शुक्ला, राजीव कुमार, आरक्षी अमित त्रिपाठी, अमर श्रीवास्तव की टीम को ज्ञात हुआ कि थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा में पंजीकृत मुक़दमे में वांछित 50 हजार का पुरस्कार घोषित अभियुक्त रत्नेष पाण्डेय उर्फ बब्लू निवासी खोरासा बाजार, थाना- कोतवाली देहात जनपद गोण्डा के पास आने वाला है। जिस पर आवष्यक बल प्रयोग कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने वर्ष-2002 पूर्व में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा़ में जमीनी विवाद को लेकर गोली व बम मारकर जनार्दन की हत्या कर दिया था। जिस सम्बन्ध में थाना उमरी बेगमगंज गोण्डा पंजीकृत हुआ। जिसमेंआजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष-2004 में सुपारी लेकर रामेश्रवर मिश्र थाना परसपुर गोण्डा की हत्या किया था।वर्ष 2017 में थाना परषपुर में  जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दिया था। जिस सम्बन्ध में थाना परसपुर गोण्डा में पंजीकृत हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहा था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button