सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा ने किया ’’सड़क सुरक्षा पखवाडा’’ का उद्घाटन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ’’सड़क सुरक्षा पखवाडा’’ मनाया जायगा। जो परिवहन विभाग की ओर से 17 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
सड़क सुरक्षा पखवाडा का उद्घाटन एल्डिको उद्यान स्थित, पायनियर मान्टेसरी इण्टर कालेज में मुख्य अतिथि श्याम किशोर तिवारी, सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर नृत्य व गायन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देते हुये सडक सुरक्षा के महत्व को समझाया गया।
इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम में गुड सेमेरिटन के रूप सराहनीय कार्य करने वाले दो व्यक्तियों को मुमेन्टो व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। 15 महिला सफ़ाई कर्मचारियों को उनके विशिष्ट सामाजिक योगदान हेतु पुष्पगुच्छ,अंग्वस्त्रम तथा हेलमेट भेट कर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्भागीय परिवहन अधिकारी आर0पी0 द्विवेदी व संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संदीप कुमार पंकज द्वारा कार्याक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि व छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी तथा सडक सुरक्षा के नियमों को मानने की अपील भी की गयी।
इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से अखिलेश कुमार द्विवेदी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन),  आभा त्रिपाठी यात्रीकर अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग से चाॅदनी सेठ, विद्यालय प्रबन्धक बृजेन्द्र सिंह, विद्यालय प्रिसिंपल शर्मिला सिंह तथा हीरो मोटर कार्प से पंकज तथा स्वयं सेवी संस्था सृजन फाउडेशन से अमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी व विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं से जुडे प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके साथ ही आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों से सम्बन्धित पैंफ्लेट व हैंडबिल वितरित किए।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button