नई वस्त्रोद्योग नीति में महिलाओं को भूमि क्रय पर 100 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी में छूट

अटल बिहारी बाजपेई विद्युत फ्लैट रेट योजना शुरू की जायेगी-राकेश सचान

लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा वस्त्रों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई वस्त्रोद्योग नीति लागू की गई है। इसमे महिलाओं को उद्योग लगाने के लिए भूमि क्रय पर 100 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी में छूट तथा विपणन और प्रोत्साहन समेत अन्य आकर्षक प्राविधान किये गये हैं।

यह भी पड़े- नई शिक्षा नीति ने पंसदीदा विषय पढ़ने की आजादी दी : स्वाती सिंह

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने गोमतीनगर स्थित होटल हयात में फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर द्वारा आयोजित दो दिवसीय टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में कहा कि हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं का बड़ा योगदान है। टेक्सटाइल कॉन्क्लेव का विषय बनारस था। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘तू ही जहां’’ सांग एवं बनारसी बीट्स को लांच किया।

बनारस जनपद साड़ी उत्पादन में देश में सबसे आगे है

उन्होंने कहा कि यूपी को टेक्सटाइल्स क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पोर्ट तक सामान ले जाने पर सहायता उपलब्ध कराई जा रहा है। उन्होंने कहा कि बनारस जनपद साड़ी उत्पादन में देश में सबसे आगे है। यहां पर उद्यमियों को बाहर से  रेशम आयात करना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने 5000 टन कच्चा माल कर्नाटक सरकार के सहयोग से उद्यमियों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। साथ ही अटल बिहारी बाजपेई विद्युत फ्लैट रेट योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये बजट का प्राविधान किया गया है।

यह भी पड़े- शहर के सरकारी अस्पतालों में नहीं है प्लास्टिक सर्जन
श्री सचान ने कहा कि उद्यमियों की सुविधा के लिए लखनऊ में पीएम मित्र पार्क बनाया जायेगा और शीघ्र प्रधानमंत्री जी से शिलान्यास कराया जायेगा। पार्क के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष 500 करोड़ रुपये बजट का प्राविधान भी किया गया है। इस पार्क के स्थापित होने से वस्त्रोद्योग क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव टेक्सटाइल्स क्षेत्र में मिले है। इनके ग्राउण्ड ब्रेकिंग की तैयारी चल रही है।
कार्यक्रम फिक्की की चेयरपर्सन लखनऊ चैप्टर एण्ड द एक्सक्यूटिव कमेटी स्वाती वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला उद्यमी मौजूद रहीं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button